Sunday, March 25, 2018

जानें किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी और पूजा का शुभ मुहूर्त

जानें किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी और पूजा का शुभ मुहूर्त
राम जन्म भूमि अयोध्या में अयोध्या में इस दिन भगवान राम के पराक्रम और गौरव की जाती हैं। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। इस साल 25 मार्च को यह पर्व मनाया जा रहा है।चैत्र नवरात्र के 8 दिन बाद रामनवमी मनाई जाती है। इस साल रामनवमी 25 मार्च को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में रामनवमी को पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है इस दिन भगवान विष्णु के अवसार श्रीराम का जन्मदिन होता है। मान्यता है कि रामनवमी के दिन अयोध्या में राम का जन्म महाराजा दशरथ और महारानी कौशल्या के घर हुआ था। इसी वजह से बहुत से लोग राम जन्म भूमि अयोध्या जाते हैं और ब्रह्म मुहूर्त में सरयू नदी में स्नान कर श्रीराम मंदिर जाकर पूजा-पाठ करते हैं। इस दिन कुछ लोग घर में रामायण का पाठ करवाते हैं। देश के कई जगहों पर इस दिन राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झाकियां या पालकी निकाली जाती है। राम जन्म भूमि अयोध्या में अयोध्या में इस दिन भगवान राम के पराक्रम और गौरव की जाती हैं। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। इस साल 25 मार्च को यह पर्व मनाया जा रहा है। भगवान राम का जन्म नवमी तिथि को पुष्य नक्षत्र में हुआ था। इस दिन नवरात्रि के नौवें दिन यानी रामनवमी के दिन मां दुर्गा के नवमें स्वरूप सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है।रामनवमी मुहूर्त : 11.14.02 से 13.41.02 तक अवधि : 2 घंटे 27 मिनट। रामनवमी मध्याह्न समय : 12.27.32 रामनवमी के दिन जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें आठ प्रहर फलहार पर रहना होता है। मतलब कि रविवार के सूर्योदय से लेकर सोमवार के सूर्योदय तक उनका व्रत रहेगा। सुबह भगवान सूर्य के बाद इस व्रत की शुरुआत होती है। इस दिन भक्तों को ऊँ श्री रामाय: नम: या ऊँ श्री राम जय श्री राम जय जय राम मंत्र का उच्चारण करना होता है। इस व्रत से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होता हैं और उसे स्वस्थ जीवन, सम्पन्नता, खुशहाली और मन की शांति मिलती है।


Previous Post
Next Post

0 comments: