Monday, March 26, 2018

अजान की आवाज सुनते ही मोदी ने बीच में रोका अपना सम्बोधन

अजान की आवाज सुनते ही मोदी ने बीच में रोका अपना सम्बोधन
अजान की आवाज सुनते ही मोदी ने बीच में रोका अपना सम्बोधन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी शुरू से ही अपने अच्छे स्वाभाव और सबको रेस्पेक्ट देकर सबका दिल जीतते आये है|कल भी उन्होंने एक सम्बोधन के दौरान सभी लोगो का दिल जीत लिया |कल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने अज़ान की आवाज सुनते ही अपना साम्बोधन कुछ देर के लिए रोक दिया,उनके ऐसा करने से हर कोई उनकी सराहना कर रहा है| प्रधानमंत्री श्री मोदी जी दिल्ली पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओ को त्रिपुरा में पार्टी के जीत के दौरान स्पीच दे रहे थे|उस दौरान जैसे ही उन्होंने अजान की आवाज सुनी उन्होंने तुरंत अपना भाषण रोक दिया| प्रधानमंत्री ने अभी अपना भाषण शुरू ही किया था तभी अज़ान शुरू होने की आवाज आयी, अजान की आवाज सुनते ही उन्होंने अपने सम्बोधन को रोकने में जरा भी संकोच नहीं किया| मोदी ने सभी लोगो से कहा हम दो मिनट रुकेंगे अभी अजान पूरी हो जाए उसके बाद शुरू करेंगे इसके बाद दो मिनट तकअजान के ख़त्म होने तक सभी बी जे पी कार्यकर्ता बिलकुल शांत रहे| इसके बाद मोदी ने फिर से भारत माता की जय के नारे से अपने भाषण को शुरू किया| इससे पहले भी मोदीजी ऐसा कर चुके है, २०१६ में उन्होंने नवसारी में एक सम्बोधन के दौरान भी ऐसा ही किया था| इस बारे में बात करते हुवे मोदीजी ने कहा था “मै किसी के दुआओ में बढ़ा नहीं डालना चाहता इसलिए मैंने थोड़ी देर रुकने का फैसला किया “उनके और पार्टी कार्यकर्ताओ के दो मिनट के मौन को त्रिपुरा में राजनितिक अशांति में मरे बी जे पी कार्यकर्ताओ को से जोड़ कर भी देखा जा रहा है


Previous Post
Next Post

0 comments: