Saturday, March 24, 2018

जानिए, आप के नाखूनों पर चांद के निशान का क्या होता है मतलब

जानिए, आप के नाखूनों पर चांद के निशान का क्या होता है मतलब
हस्त विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसी के हाथ की सभी उंगलियों पर छोटा चंद्र का निशान बना हुआ है तो समझ लिजिए इस व्यक्ति या महिला का हृदय बहुत कमजोर है।आपके शरीर पर कई तरह के निशान होते हैं। भले ही हम इन निशानों को ना समझे लेकिन हस्त विशेषज्ञों के अनुसार हर निशान का अलग-अलग मतलब होता है। हाथों के नाखूनों पर भी कई बार हमें कई तरह के निशान देखने को मिलते हैं। हस्त विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसी के हाथ की सभी उंगलियों पर छोटा चंद्र का निशान बना हुआ है तो समझ लिजिए इस व्यक्ति या महिला का हृदय बहुत कमजोर है। इस लोगों के बारे में कहा जाता है कि थोड़ी सी भी गलत खबर सुन लें तो इनके दिल के गति बढ़ जाती है। अगर खबर कोई ज्यादा गंभीर है तो ऐसे में इन लोगों की मौत भी हो सकती है। ऐसे लोगों का डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वहीं अगर किसी के हाथ की किसी उंगुली पर चंद्र का निशान थोड़ा बड़ा है तो ऐसे व्यक्ति को हमेशा नजला और जुकाम की शिकायत रहती है। ये परेशानी कई सालों तक बनी रहती है। ऐसे लोगों को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही कोई दवाई लेनी चाहिए। इन लोगों को पसीना बहुत आता है। ये लोगों पानी से बहुत डरते हैं।वहीं अगर ये निशान छोटा है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। छोटा निशान हृदय के बल को बढ़ाता है। ऐसे व्यक्ति के बारे में कहा जाता है कि ये धैर्य और शांति से लगातार काम कर सकता है। अगर हालत विषम हैं तो ऐसा व्यक्ति धैर्य और साहस से काम करता है। इन लोगों का काम ज्यादा करने से बिमारी भी लग सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार अनामिका अंगुली के नीचे सूर्य पर्वत होता है। अगर किसी व्यक्ति के इस भाग में तिल है तो ये दर्शाता है कि ऐसे व्यक्ति को गुस्सा बहुत आता है। ऐसा व्यक्ति अपने कामों से अपनी प्रतिष्ठा को समाप्त करने वाला होता है। वहीं अगर इसी अंगुली के दूसरे भाग में तिल है तो ये आपके कमजोर रिश्तों की ओर इशारा करता है। यहां तिल होना दर्शाता है कि ऐसे व्यक्ति का कोई भी रिश्ता मजबूती से आगे नहीं बढ़ पाएगा। चाहे वो रिश्ता माता-पिता हो या जीवनसाथी के साथ।


Previous Post
Next Post

0 comments: