Saturday, March 24, 2018

कभी फैन्स की दिल की धड़कन थे ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, आज बढ़े वजन के कारण पहचानना है मुश्किल

कभी फैन्स की दिल की धड़कन थे ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, आज बढ़े वजन के कारण पहचानना है मुश्किल
बॉलीवुड में कई एेसे स्टार्स है जो हिट फिल्में देने के बाद गुमनामी के अंधेरे में चले गए। ये सैलेब्स इंडस्ट्री से तो दूर है ही मगर इनके लुक में इतने बदलाव आ गए है कि इन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है।बॉलीवुड में कई एेसे स्टार्स है जो हिट फिल्में देने के बाद गुमनामी के अंधेरे में चले गए। ये सैलेब्स इंडस्ट्री से तो दूर है ही मगर इनके लुक में इतने बदलाव आ गए है कि इन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है।1. इस कड़ी में पहला नाम आता है एक्टर अक्षय खन्ना का। अक्षय का अगर बॉलीवुड करियर देखा जाए तो उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। अक्षय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से की थी। 21 साल के फिल्मी करियर में 40 फिल्मों में काम किया। हाल ही में आई फिल्म 'इत्तेफाक' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अक्षय आज बॉलीवुड में सिर्फ छोटे-मोटे रोल करते हुए ही नजर आते हैं। अक्षय ने अभी तक शादी भी नहीं की है। 2. इस कड़ी में दूसरा नाम है उदय चोपड़ा का। वह भी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'धूम 3' में देखा गया था। उदय का लुक पूरी तरह से बदल चुका है और वह ओवरवेट भी लग रहे हैं। उदय ने यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल उदय यशराज फिल्म एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। 3. बॉलीवुड में एक दौर था जब एक्टर चंद्रचूढ़ सिंह के लाखों फैंस थे। उनके चॉकलेटी लुक ने लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन आज इन्हें पहचानना इतना आसान नहीं रहा है। चंद्रचूढ़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'माचिस' से की थी। लेकिन, धीरे -धीरे बॉलीवुड से चंद्रचूढ़ का नाम गायब हो गया। 4. 90 के दशक में आई फिल्म 'आशिकी' फेम राहुल रॉय का लुक भी काफी बदल गया है। इस 50 वर्षीय एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया जिसमें ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में राहुल 2007 में बिग बॉस के पहले सीजन का खिताब जीतने के बाद आस्ट्रेलिया चले गए और 2016 में वापस लौटे। जबतक लोग उन्हें भूल चुके थे। खबर है कि अब राहुल अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू रशिया' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 5. एक्टर कुमार गौरव ने भी बॉलीवुड को अपना 6. शादाब खान के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वह सुपरहिट फिल्म 'शोले' में जबरदस्त निगेटिव रोल करने वाले 'गब्बर सिंह' यानि कि अमजद खान के बेटे हैं। शादाब ने 1997 में आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शादाब आज 44 साल के हैं और उन्हें पहचानना आसान नहीं होगा। 7. फिल्म 'कामसूत्र' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हिमांशु मलिक आज गुमनामी जिंदगी जी रहे हैं। बॉलीवुड से उनकी पहचान मिट गई है। एक दौर था जब उनके हैंडसम और चॉकलेटी लुक पर लड़कियां मरती थी। हिमांशु सुपरहिट फिल्म 'तुम बिन' में भी नजर आए थे। वे आखिरी बार देओल परिवार की फिल्म 'यमला पगला दिवाना' में नजर आए थे। 8. एक्टर हर्मन बावेजा सिर्फ छह साल इंडस्ट्री में रहने के बाद लोग उनके चेहरे को भी भूल गए हैं। उन्होंने 2008 में आई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2009 में फिल्म 'विक्टरी' और 'वाट्स योअर राशि' में नजर आए थे। वहीं, पांच साल बाद 2014 में आई फिल्म 'ढिश्कियाऊं' और 'चार साहिबजादे' में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। उनकी शक्ल और एक्टिंग बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन से काफी मिलती-जुलती थी लेकिन आज हर्मन को देखने के बाद उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा। 9. फरदीन खान का भी फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। उन्होंने 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अग्न' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फरदीन को आखिरी बार 2010 मे आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। बता दें कि फरदीन खान अपने बढ़े हुए वजन के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए थे। 10. सुपरहीरो बॉबी देओल भी फिल्मों में असफल होने के बाद बहुत ही बुरे दौर से गुजरे। एक समय था जब उन्होंने शराब को ही अपनी जिंदगी बना लिया था। असफलता ने उन्हें पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 'सोल्जर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। लेकिन देखते ही देखते बॉबी का नाम भी फिल्मी जगत से धुंधला होने लगा। बता दें कि वह अपनी अकमिंग फिल्म 'रेस 3' में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में होंगे। करियर चुना। लेकिन कुमार का फिल्मी सफर बहुत ही फ्लॉप साबित हुआ। उनकी पहली ही फिल्म 'लव स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे। कुमार ने बॉलीवुड के 'संजू बाबा' की बहन नम्रता दत्त से शादी की थी। कुमार को आखिरी बार 2002 में आई फिल्म 'कांटे' में देखा गया था।


Previous Post
Next Post

0 comments: