Sunday, March 25, 2018

फैंस के लिए एक बुरी खबर जैकलीन के साथ हुआ बड़ा हादसा , अस्पताल में भर्ती

फैंस के लिए एक बुरी खबर जैकलीन के साथ हुआ बड़ा हादसा , अस्पताल में भर्ती
जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अबु धाबी में 'रेस 3' के सेट पर जैकलीन की आंखों में गहरी चोट लग गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शॉट के दौरान वो स्क्वैश खेल रही थीं। तभी उनकी आंखों पर जोर से बॉल आकर लगी। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, जैकलीन की आंखों से लगातार खून निकल रहा था। अभी जैकलीन डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। ट्रीटमेंट पूरा होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। जैकलीन सलमान खान के साथ दबंग टूर के लिए दुबई लौटने वाली थीं। कल यानी शनिवार को पुणे में 'दबंग टूर' का कॉन्सर्ट होने वाला है। अचानक चोट लगने के बाद जैकी सलमान खान के शो में परफॉर्म नहीं कर पाएंगी। जैकलीन इंस्टाग्राम पर अक्सर स्क्वैश खेलते तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जैकलीन का गाना 'एक दो तीन' रिलीज हुआ था। इसके लिए सलमान खान, सरोज खान और अनिल कपूर ने उनकी जमकर तारीफ की। बता दें कि जैकलीन से पहले आलिया भट्ट को भी ब्रह्मास्त्र के सेट पर चोट लग गई थी। आलिया बुलगारिया में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। कुछ हफ्तों पहले शाहिद कपूर की भी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। शाहिद के गले में दर्द के चलते वो मुंबई वापस लौट आए। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है।


Previous Post
Next Post

0 comments: