Saturday, March 24, 2018

निडर हैं क्वीन कंगना, ले चुकीं हैं बॉलीवुड के इन बड़े सितारों से पंगा

निडर हैं क्वीन कंगना, ले चुकीं हैं बॉलीवुड के इन बड़े सितारों से पंगा
23 मार्च को कंगना रनौत का बर्थडे होता है। इस साल कंगना 31 साल की हो गईं हैं। बेबाक क्वीन कंगना रनौत अपने अलग अंदाज और खुद के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए जानी जाती हैं।कंगना ने अपने करियर में बहुत संघर्ष किया। 2006 में कंगना की पहली फिल्म 'गैंगस्टर' आई जिसे उन्हें पहचान मिली। इसमें निभाए गए सिमरन के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद तो वे धीरे- धीरे बॉलीवुड की क्वीन बनती चली गई। कंगना में खास बात ये है कि वो किसी से डरती नहीं हैं, जिसे जो कहना होता है डंके की चोट पर कहती हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारें है जिनसे कंगना पंगे ले चुकीं हैं। बॉलीवुड के टॉप फिल्म निर्माताओं में से एक करण जौहर जिनके साथ काम करने को सभी एक्टर जद्दोजहद करते हैं, कंगना इन पर नेपोटिस्म का आरोप लगा चुकीं हैं। 2017 में कंगना और करण के बीच नोपोटिज्म को लेकर बहस हो गई थी ये बहस काफी ब़ढ गई थी। लेकिन बाद में मामला थोड़ा ठंडा हुआ और इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। अब देखना होगा कि दोनो साथ में कोई फिल्म करते हैं या नहीं। रितिक और कंगना के विवाद के बारे में तो सब जानते ही हैं। 'क्रिश-2′ की शूटिंग के दौरान रितिक रोशन और कंगना एक दूसरे के करीब आए थे और दोनो को कई बार एक साथ समय बिताते भी देखा गया। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन टिक नहीं सका और अफेयर के इतने दिनों बाद रितिक - कंगना के बीच इतना अलगाव हो गया कि दोनों ने एक दूसरे पर इल्जाम लगाए और कानूनी नोटिस भी भेजे। यहां तक कि अभी तक भी ये मामला शांत नहीं हुआ। कंगना की दीपिका पादुकोण से भी कैटफाइट हो चुकी है। ये मामला तब शुरु हुआ था जब दीपिका कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंची और न ही उन्हें विश किया और फिर कंगना भी दीपिका की फिल्म 'पीकू' की पार्टी में नहीं गईं।बस यहां से झगड़ा शुरु हुआ वो अभी तक चल रहा है। करियर के शुरूआती दौर में जब कंगना संघर्ष कर रही थी, तब वह आदित्य पंचोली से मिली थी। आदित्य के साथ कंगना रनौत के रिश्ते जगजाहिर रह चुके है। आदित्य और कंगना के लिंक अप की बहुत खबरें आई और आदित्य, कंगना से 20 साल बड़े है। कंगना और आदित्य काफी समय तक लिवइन में भी रह चुकें हैं। आदित्य से रिश्ता खत्म होने के बाद कंगना का नाम जुड़ा शेखर सुमन के बेटे अध्ययन से। 'राज 2' में दोनों ने पहली बार साथ काम किया और इसके बाद दोनों साथ-साथ नजर आने लगे थे। इस बात से अध्ययन के पिता शेखर सुमन खुश नहीं थे। सुमन ने एक इंटरव्यू में कह दिया कि अध्ययन को प्यार नहीं, आकर्षण हुआ था। इस बयान के बाद अध्ययन और कंगना के रिश्तों में भी तनाव बढ़ने लगा। इन दोनों का झगड़ा सुर्खियों में रहा था।


Previous Post
Next Post

0 comments: