Sunday, March 25, 2018

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का लुक
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर की चर्चा लम्बे समय से हो रही है। और इस साल की शुरूआत से ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं। कभी दीपिका के जन्मदिन पर श्रीलंका में उनकी सगाई की तैयारी की चर्चा हो रही थी तो कभी इस साल के आखिर तक उनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन इन सब चीजों के बीच एक फैन ने इन सारी बतों को पीछे पछाडतें हुए इन दोनों की शादी का लुक ही रिलीज कर दिया है। जी हां आपको बता दें कि यह सच है। रणवीर औैर दीपिका के एक फैन ने सोशल मीडिया पर दीपवीर का वेडिंग लुक बनाया है। इन फोटोज में दीपिका और रणवीर भारतीय परिधानों में सजे हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका अक्‍सर डिजाइनर सब्‍यसाची के कपड़ों में ही नजर आती हैं और इन फोटोज में भी वह सब्‍यसाची के लंहगों में ही दिख रही हैं। इतना ही नहीं, दीपिका की शादी के गेस्‍ट में पारंपरिक परिधानों में सजी सोनम कपूर भी नजर आ रही हैं। आप भी देखें यह लीक हुए फोटो। बता दें कि दरअसल यह फोटो सिड गैलरी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए है। इस अकाउंट ने अपने डिस्क्रिप्शन में अपना नाम सिद्घां बताया है और वह खुद को दीपिका पादुकोण का सबसे बड़ा फैन बताता है। सिद्घांत को पेंटिंग और एडिटिंग का बहुत शौक है। ऐसे में सिद्घांत ने इन फोटो में अपने एडिटिंग के इसी शौक का काफी जबरदस्त नमूना दिखाया है।


Previous Post
Next Post

0 comments: