Sunday, March 25, 2018

लड़की ने की सेल्फी की दरख्वास्त, मंच से नीचे उतर आए राहुल गांधी

लड़की ने की सेल्फी की दरख्वास्त, मंच से नीचे उतर आए राहुल गांधी
ताजा मामला मैसूर के एक कॉलेज से जुड़ा बताया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एनएनआई के अनुसार, राहुल इस दौरान मैसूर के महारानी वीमेंस आर्ट्स कॉलेज में थे। कार्यक्रम के दौरान वह छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। अचानक एक लड़की ने उनके संग सेल्फी लेने को कहा था।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार (24 मार्च) को कर्नाटक में थे। एक कार्यक्रम में लड़की ने उसने दरख्वास्त की। कहा कि उसे कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेनी है। राहुल यह सुनते ही फौरन मंच से नीचे आए। आगे उन्होंने लड़की के साथ सेल्फी के लिए पोज दिया। मीडिया वालों से लेकर छात्रों और शिक्षकों ने इस दौरान उनके फोटो लिए और वीडियो बनाए। बाद में उन्हीं में से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि पार्टी दक्षिण भारत में एकमात्र कांग्रेस शासित प्रदेश में कर्नाटक में अपनी सत्ता बचाने के एड़ी-चोटी का जोर आजमा रही है। राहुल गांधी इसी के मद्देनजर बीते दिनों से कर्नाटक के दौरे पर निकल रहे हैं। ताजा मामला मैसूर के एक कॉलेज से जुड़ा बताया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एनएनआई के अनुसार, राहुल इस दौरान मैसूर के महारानी वीमेंस आर्ट्स कॉलेज में थे। कार्यक्रम के दौरान वह छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। अचानक एक लड़की ने उनके संग सेल्फी लेने को कहा था।20 सेकेंड की इस क्लिप में राहुल मंच पर नजर आ रहे थे। हाथ में माइक लिए वे कुछ बोल रहे थे। अचानक ऑडियंस में बैठी एक छात्रा ने उनसे दरख्वास्त की। अंग्रेजी में कहा कि मुझे आपके साथ सेल्फी लेनी है। राहुल पहले यह सुनकर मुस्कुराए। अन्य लोग इस दौरान राहुल के लिए हूटिंग करने लगे।कांग्रेस अध्यक्ष इसके बाद फौरन मंच से नीचे आए। लड़की भी आगे फोन लेकर बढ़ी, जिसके बाद उसने राहुल गांधी के साथ सेल्फी खींची। राहुल इसके अलावा शनिवार को यहां के चांमुडेश्वरी मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे। उस दौरान उनके साथ राज्य के सीएम सिद्धारमैया भी थे। जानकारों का कहना है कि गुजरात चुनावों के बाद राहुल के एजेंडे में कर्नाटक है, जहां उनके दौरों में धार्मिक स्थल शामिल हैं। इन दिनों अक्सर वे किसी मंदिर, मस्जिद या मठ में दर्शन करते नजर आ जाते हैं।


Previous Post
Next Post

0 comments: