Sunday, March 25, 2018

प्रैक्टिस के दौरान पैर छूने पहुंच गया फैन, जानिए कैसा था महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन

प्रैक्टिस के दौरान पैर छूने पहुंच गया फैन, जानिए कैसा था महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन
आईपीएल-11 का उद्घाटन मुकाबला सात अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है, जबकि 4 बार रनर-अप रही है।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 की तैयारियों में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जुट गए हैं। वह चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार (24 मार्च) को प्रैक्टिस करते दिखे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने साबित कर दिया कि आज भी माही के प्रति लोगों का प्यार कम नहीं हुआ है। हुआ यूं कि प्रैक्टिस के वक्त एक फैन मैदान पर आ गया और धोनी के पैरों के पास लेटकर उन्हें छूने लगा। साथ खड़े खिलाड़ियों ये देखकर मुस्कुराए और धोनी ने अपने इस फैन को प्यार से उठाया। ऐसा पहले भी कई बार देखा जा चुका है। दिसंबर 2017 में भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के दौरान, जिसमें एक फैन बीच मैच के दौरान मैदान पर आ गया था। ये फैन सीधे विकेटकीपिंग कर रहे धोनी की ओर लपका। धोनी भी इस शख्स को देख पहले तो चौंक गए लेकिन अपने इस फैन की मंशा को भांप उन्होंने उसे अपनी ओर आने दिया। ये शख्स धोनी के करीब पहुंचा और झुककर उनके पैर छू लिए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इस शख्स को पकड़ा और मैदान से बाहर ले गए थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 318 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 78 बार नाबाद रहते हुए धोनी 9967 रन बना चुके हैं। एकदवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 67 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 89 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1444 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानादार रहा है। इसके 159 मैचों में उन्होंने 49 बार नाबाद रहते हुए 17 अर्धशतक की मदद से 3561 रन बनाए हैं


Previous Post
Next Post

0 comments: