Friday, March 23, 2018

इस फिल्म ने छूआ 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा

इस फिल्म ने छूआ 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा
बॉलीवुड। लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की स्टोरी लोगों को फाफी पसंद आ रही है। ये फिल्म लोगों का थियेटर में लाने में कामयाब हो रही है। इस बात का अंदाजा इसकी कमाई से ही लगाया जा सकता है। फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की स्टोरी ने घरेलू बाजार में अपना परचम लहराते हुए सो करोड़ कल्ब में शामिल हो गई। अब तक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स आफीस पर सो करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं यह फिल्म इस साल 100 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली फिल्मों में से दूसरे नंबर की है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी सिंह मुख्य भूमिका में है। ये तीनों ही स्टार अपनी जबरदस्त कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते नजर आ रहे है। यह फिल्म रिश्तों की प्राथमिकता को लेकर बनी है। यह फिल्म 23 फरवरी को भारत के सिनेमा घरो में रिलीज हुई थी और 26 दिनों में इसने 100 करोड़ रुपए का आकंडा छू लिया। आपकों बता दें कि इससे पहले लव रंजन प्यार का पचनामा और प्यार का पचनामा 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।


Previous Post
Next Post

0 comments: