Friday, March 23, 2018

इसलिए कंगना नहीं करती हैं किसी बड़े स्टार के साथ काम

इसलिए कंगना नहीं करती हैं किसी बड़े स्टार के साथ काम
कंगना रनौत को आज बॉलीवुड की क्वीन की कहा जता हैं। इनकी एक्टिंग और फैशन का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता हैं। आज जहाँ इंडस्ट्री में इतनी हीरोइन्स हैं जो अपनी शुरुआत किसी बड़े फिल्म स्टार के साथ करना चाहती हैं या अपने करियर में किसी बड़ी स्टार के साथ काम करना चाहती हैं वही कंगना इसके उलट हैं। कंगना मानती हैं कि फिल्मों में आने से पहले मैं भी यह सोच रखती थी लेकिन अब जो मैनें मुकाम अपने दम पर हासिल किया हैं मुझे किसी बड़े स्टार की कोई ज़रूरत नहीं हैं। इंडस्ट्री में कितनी ही एक्ट्रेस हैं जो मेरे साथ आयी थी लेकिन उनमें से कितनी हैं जिन्होंनें वो सफलता हासिल की जो मैंने की, एक इंटरव्यू में कंगना बिना किसी का नाम लिए कहती हैं कि इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंनें किसी बड़े स्टार के साथ फिल्मों में शुरुआत की थी जबकि मैंनें एक बी ग्रेड फिल्म से शुरुआत की थी उसके बाद भी आज मैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हूँ। पहले मैं सोचा करती थी की किसी बड़े सितारे के साथ फिल्म करूँ लेकिन अब इसकी ज़रूरत ही नहीं लगती। आपको बता दे कंगना ने फैशन और क्वीन जैसी फिल्मो में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया हैं और इन फिल्मों के साथ तनु वेड्स मनु से भी ये लोगो के दिलों कि और बॉलीवुड की क्वीन बनने में कामयाब हुई हैं। इनकी फिल्में देखने पर लगता भी है कि फिल्म की पृष्ठभूमि महिला आधारित ही हैं उसी को केंद्र में रखकर बुनी और गढ़ी गयी हैं जिसके साथ ये पूरी तरह से न्याय करती नज़र आती हैं।


Previous Post
Next Post

0 comments: