Friday, March 23, 2018

मुसीबतों में फंस सकता है फिल्म बागी 2 का ये गाना!

मुसीबतों में फंस सकता है फिल्म बागी 2 का ये गाना!
फिल्म तेजाब में माधुरी दिक्षित पर फिल्माएं गए गाने एक दो तीन... ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। अब इसी गाने को दौबारा फिल्म बागी-2 में जैकलिन फर्नांडिस लोगों को झुमाने के लिए तैयार है। ये गाना फिल्म बागी-2 में फिल्माया गया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के गाने को लेकर एतराज उठने लगे हैं।जिसके कारण इस गाने पर संकट के बादल खड़े हो सकते हैं। बागी-2 में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस को लेकर फिल्माया गए इस गाने को लेकर खबरे आ रही है कि इस गाने की वजह से दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी को लेकर फिल्म तेजाब के निर्देशक इस गाने को लेकर नाखुश है और उन्होंने इस पर कार्रवाई की चेतावनी तक दे डाली है। मीडिया खबरों के अनुसार फिल्म तेजाब के निर्देशक एन चंद्रा इस गाने को लेकर नाखुश है और फिल्म बागी-2 के मेकर्स से निराश है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस गाने का इतना बूरा श्रेय होगा मेने सोचा नहीं था। इस गाने में माधुरी में माधुरी की जगह जैकलिन को चुना जाएगा मैने ये सोचा नहीं था। मीडिया खबरों के अनुसार वहीं इस गाने को लेकर कॉरियोग्राफर सरोज खान भी नाखुश है और उन्होंने ही इस गाने के बारे में एन चंद्रा को बताया था। जिसके बाद दोनों ही इस गाने को लेकर निराश थे। उन्होंने इस गाने को लेकर कहा कि इस गाने में सिर्फ एक सेक्स एक्ट दिखाया गया है। खबरे ये भी आ रही है कि अब दोनों ही इस गाने को लेकर लिगल कार्रवाई कर सकते हैं।


Previous Post
Next Post

0 comments: