Friday, March 23, 2018

भारत के बाहर से आने वाले स्टार्स में कटरीना है सबसे ज्यादा पसंदीदा एक्ट्रेस

भारत के बाहर से आने वाले स्टार्स में कटरीना है सबसे ज्यादा पसंदीदा एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ज़ीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान लीड रोल में हैं. इस फिल्म से पहले ये तीनों स्टार्स फिल्म 'जब तक है जान' में भी दिखाई दे चुके हैं. बता दें कटरीना को सलमान ने बॉलीवुड में एंट्री दिलवाई थी. भारत के बाहर से आने के बाद भी आज कटरीना बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेस बन चुकी हैं. इस लिस्ट में वे अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, करीना कपूर और काजोल से भी आगे निकल चुकी हैं. एक बयान के अनुसार, यह निष्कर्ष बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्मों के लिए वीडियो-ऑन-डिमांड (वीओडी) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पूल द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर दिया गया है. यह रिपोर्ट जनसांख्यिकी आंकड़ों और कंसप्शन पैटर्न पर आधारित है. इसमें एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि भारतीय और भारतीय प्रवासी क्या देख रहे हैं. अध्ययन के अनुसार, दिलजीत दोसांझ भारत के बाहर सबसे लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता हैं. इसके अलावा पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा दूसरे स्थान पर और इसके बाद इस लिस्ट में जिम्मी शेरगिल शामिल हैं. बता दें विदेशों में भी पंजाबी फिल्में काफी लोकप्रिय हैं. इन फिल्मों को सबसे ज्यादा आस्ट्रेलिया में ही देखा जाता है. ऑस्ट्रेलिया के बाद इसके बाद अमेरिका, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, पाकिस्तान और कनाडा का स्थान है. इसके अलावा तमिल फिल्मों को भी काफी पसंद किया जाता है. इन फिल्मों के दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा अमेरिका में है. इसके बाद इस लिस्ट में सिंगापुर, मलेशिया, संयुक्त अरब अअमेरिका और ब्रिटेन का नाम आता है. स्पूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुबीन सुबैया ने कहा, पिछले साल हमने पंजाबी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों की उच्च मांग दर्ज की. इस साल हमारा लक्ष्य भोजपुरी, मराठी और बंगाली फिल्मों को अपने मंच तक पहुंचाना है. साथ ही बता दें अध्ययन के आंकड़े एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2017 के बीच भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर सहित कई देशों के चार करोड़ पंजीकृत स्पूल उपभोक्ताओं से एकत्र किए गए थे.


Previous Post
Next Post

0 comments: