Friday, March 23, 2018

250 करोड़ भी नहीं पहुंच पा रहे सलमान, कैसे होगा 750 करोड़ का बाहुबली Target!

250 करोड़ भी नहीं पहुंच पा रहे सलमान, कैसे होगा 750 करोड़ का बाहुबली Target!
ऋतिक पौराणक और पीरियड किरदार बड़े शानदार ढंग से निभाते हैं। एक तरफ जहां उन्होंने जोधा अकबर में कमाल किया वहीं मोहनजोदड़ो कैसी भी फिल्म रही हो लेकिन ऋतिक रोशन फिल्म मे ठीक ठाक लग गए थे। वैसे भी उनकी फैन फॉलोइंग शानदार है। ऐसे में बाहुबली के किरदार में ऋतिक रोशन जान डाल देते। वहीं फैन्स के कुछ ग्रुप ये मानेंगे कि आमिर खान कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें हर तरह के किरदार में देखा जा चुका है लेकिन ऐसे कभी नहीं देखा गया। तो आमिर खान अगर बाहुबली का किरदार निभाते हैं तो कैसे लगते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। वैसे तो सलमान खान सुलतान हैं। लेकिन जब से बाहुबली रिलीज़ हुई है तब से सबका यही मानना है कि सलमान को चाहे बॉलीवुड का बाहुबली कह लो या फिर प्रभास को साउथ का सुलतान, दोनों एक ही बात है। वैसे भी वीर जैसी फिल्म में सलमान खान अपना पीरयड ड्रामा वाला जलवा दिखा चुके हैं। श्रद्धा कपूर तमन्ना भाटिया की अवंतिका किरदार बखूबी निभा लेंगी। एक तरफ बागी में उनके स्टंट्स तो लोगों ने देख ही लिए हैं वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कामुक अंदाज़ में बेहद खूबसूरत लगेंगी। और बाहुबली के साथ उनके भीगे भागे गाने। श्रद्धा तो भीगने वाली क्वीन हैं। देवसेना के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा परफेक्ट लगेंगी। क्योंकि पहला तो वो ऋतिक रोशन के साथ रोमांस करती हुई सूट कर जाएंगी। और फिर उम्र बढ़ने के किरदार में भी वो बखूबी जमेंगी। बिज्जल देव की भूमिका निभा सकते हैं अनुपम खेर। उनमें निगेटिव, पॉज़िटिव और ग्रे हर तरह का शेड दिखाई दे जाएगा। बहुत ढूंढा बहुत ढूंढा तो फिर मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा। उनका एंग्री अवतार ब्रदर्स में दिखा था और निगेटिव अवतार एक विलेन। ऐसे में सिद्धार्थ भल्लाल देव के निगेटिव किरदार में बखूबी जमेंगे। वैसे इस रोल के लिए रणवीर सिंह भी काफी अच्छे लगेंगे। फिल्म का सबसे अहम किरदार जिस पर पूरे देश की नज़रें हैं - कटप्पा। आखिर उसने बाहुबली को क्यों मारा ये नसीरूद्दीन शाह बड़े अच्छे से समझा लेंगे। सिवागामी के किरदार में विद्या बालन बेहतरीन लगेंगी। वैसे अगर वो ये किरदार नहीं निभाती हैं तो ऑप्शन में हमारे पास है तबू!


Previous Post
Next Post

0 comments: