'रेस 3' का तगड़ा मजाक, सलमान खान और बॉबी देओल में कंफ्यूज ये सुपरस्टार!
कोई शक नहीं कि 2018 में सलमान खान का फुल एक्शन धमाका होने वाला है। निर्माता की मानें तो यह 'रेस' फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। फिल्म की कहानी रेस, रेस 2 से काफी अलग होने वाली है। रेस 3 में एक्शन सीन्स को काफी बड़े स्तर पर फिल्माया गया है। एक्शन सीन्स कोरियोग्राफ करने के लिए हॉलीवुड से टीम मंगाई गई है। जिसने टाईगर जिंदा है के भी एक्शन कोरियोग्राफ किया था। फिल्म में सलमान खान विलेन की भूमिका में होंगे।गौरतलब है कि सलमान खान इस तरह का रोल नहीं निभाना चाहते थे लेकिन रेस 3 का किरदार उन्हें निगेटिव होने के बावजूद कूल लगा और वो इसे मना नहीं कर पाए। वहीं,जैकलीन ने कहा, रेस 3 ऐसी फिल्म है.. जहां अंत तक संस्पेंस बना रहेगा। जहां तक मेरे किरदार की बात है तो यह फाइनल है इस बार में जबरदस्त एक्शन करने वाली हूं। रेस और रेस 2 के बाद.. रेस 3 बिल्कुल बदले अंदाज में सामने आ रही है। फिल्म के निर्देशक भी अब्बास मस्तान नहीं.. बल्कि रेमो डिसूजा हैं। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों को कितना लुभाती है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग इंटरनेश्नल लोकेशन पर ही हुई है। जबकि मुंबई में कुछ एक सीन्स फिल्माए गए हैं। टाईगर जिंदा है के बाद सलमान खान के इस फिल्म शूटिंग भी अबु ढ़ाबी में ही की गई है। वहां के शानदार लोकेशन आप देख सकते हैं।
0 comments: