Saturday, March 24, 2018

कंगना रनौत Bday, इनके आगे सारे खान और कपूर Fail, जानें क्यों हैं बॉलीवुड की क्वीन

कंगना रनौत Bday, इनके आगे सारे खान और कपूर Fail, जानें क्यों हैं बॉलीवुड की क्वीन
कंगना 17 साल की उम्र में अपना घर छोड़ कर मुंबई आ गई थीं। उन्होंने एक्टिंग के लिए अपनी पूरी फैमिली से बगावत तक की थी। कंगना रनौत को महेश भट्ट की फिल्म 'गैंगस्टर' से पहला ब्रेक मिला था लेकिन ये फिल्म भी कंगना को आसानी से नहीं मिली थी। कंगना का हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से कस्बे भांबला में 23 मार्च, 1987 को जन्मी थीं। कंगना की मां टीचर हैं और पिता बिजनेसमैन। कंगना का एक भाई और बहन रंगोली हैं। तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली कंगना ने 'फैशन' (2009), 'क्वीन' (2014) और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2015) जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं। उन्हें अपना पहला अवॉर्ड काफी कम उम्र में ही मिल गया था। कंगना अपने सक्सेसफुल करियर के साथ साथ अफेयर को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। ऋतिक रोशन से उनके अफेयर का विवाद अब तक नहीं थमा है। कंगना अपने इंटरव्यूज में निडर होकर कई बार इस मामले पर खुल कर बोलती दिखाई दी हैं। कंगना किसी भी मुद्दे पर फीयरलेस होकर बोलने वाली एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर इतने खतरनाक तरीके से बोलने वाली पहली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने करण जौहर के इंटरव्यू में उनके सामने ही उन्हें नेपोटिज्म का फ्लैग बियरर का टैग दे डाला था। जिसके बाद खूब बवाल भी हुआ था। कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो खुद अपने दम पर फिल्में हिट करवा सकती हैं। एक्टर इरफान खान ने कंगना के बारे में बोलते हुए एक बार कहा था कि कंगना तो हीरो हैं उनके साथ काम करने के लिए मुझे हीरोईन बनना पड़ेगा। कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे मुंबई में स्ट्रगल करती थीं तब उन्हें ब्रेड और अचार खाकर गुजर-बसर करनी पड़ती थी। अपने पिता के खिलाफ जाकर कंगना एक्टिंग की दुनिया चुनी इसलिए उन्हें घर से मदद नहीं मिलती थी। कंगना ने मॉडलिंग के साथ ही अस्मिता थिएटर ज्वाइन किया। कंगना स्कूल के समय से ही स्टेज पर एक्टिंग करती थीं। थिएटर के दौरान कंगना मुंबई आ गईं।


Previous Post
Next Post

0 comments: