ऐसे पड़ा था इमरान हाशमी का नाम 'सीरियल किसर', इस फिल्म में किया था सबसे लंबा 'kiss'
एक्टर इमरान हाशमी 24 मार्च को अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म फुटपाथ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 2004 में आई फिल्म मर्डर से इमरान हाशमी ने फिल्म जगत में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत थीं। आइए जानतें हैं किस फिल्म के बाद इमरान हाशमी को मिला ये नया नाम.... इमरान हाशमी 15 सालों में अब तक 37 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म फुटपाथ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन फिल्म में इमरान एक्टर आफताब शिवदसानी के साथ सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। वहीं, 2004 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म मर्डर से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद इमरान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह बॉलीवुड में जाना-माना नाम हैं। आपको बता दें कि इमरान की ऐसी कोई फिल्म नहीं जिसमें उन्होंने किसी एक्ट्रेस को किस ना किया हो। इसलिए वो बॉलीवुड में 'सीरियल किसर' के नाम से जाने जाते हैं। इमरान हाशमी की फिल्मों में एक खास बात और है.. वो खास बात यह है कि शुरुआती दौर से अबतक उनको हर फिल्म में नई एक्ट्रेस के साथ देखा गया है। वहीं, 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' ने भी इमरान हाशमी की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिये थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सबसे खास बात यह थी कि इसके सभी गाने बहुत सुपरहिट हुए थे। इसकी भी एक वजह थी... दरअसल, इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेश्मिया ने एक सिंगर के तौर पर एंट्री की थी। उनका ही गाया हुआ गाना आशिक बनाया आपने आज भी नौजवान की जुबां पर रटा हुआ है। बता दें कि 2012 में आई फिल्म 'राज 3' में इमरान हाशमी ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु को सबसे लंबा किस किया था। यह किस 20 मिनट का था जो कि बॉलीवुड में अब तक का सबसे लंबा किस है। इसके बाद से तो उन्हें 'सीरियल किसर' ही माना जाने लगा।
0 comments: