इन अभिनेताओं की पहली सैलरी थी कभी ये और आज है लाखो करोड़ो में !
दुनिया वास्तव में एक अविश्वसनीय जगह है जहां कोई व्यक्ति सफल होता है तो कोई अपने पहले वाले स्थान से भी नीचे आ जाता है। किसी के भी जीवन का कोई पता नहंी होता कि वो कब अपने जीवन में ऊचाईयों को छू ले। एक व्यक्ति जो कभी कुछ पैसो में अपना और अपने परिवार का पेट भरता था, आज वो अपनी कड़ी मेहनत से करोड़ो रुपयें कमा रहा है। ऐसे ही कुछ अभिनेता है, जो कि अपनी छोटी सी कमाई से शुरुआत करके आज इतने बड़े मुकाम पर पहुंच गए है। अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण, संघर्ष से उन्होनें अपनी जिंदगी को बदल दिया है। ये है उन अभिनेताओं की लिस्ट जिन्होनें अपने कैरियर की शुरुआत की एक निचले स्तर से:- बॉलीवुड के बादशाह, और रोमेंस के राजा कहें जाने वाले ये अभिनेता आज अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। उनकी लगन, उनका आकर्षण, उनकी बुद्धि और उनका व्यक्तिव आज सभी लेागो को उनकी ओर आकर्षित करता है। लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहने वाले अभिनेता शाहरुख खान जिनका पहला वेतन अगर आप जानेगें तो आप भी हैरान हो जांएगें, उनका पहला वेतन 50 रुपये था। इस बात को सुनकर सभी लोग चौक जाते है और आज शाहरुख खान की नेट वर्थ 600 मिलियन डॉलर है, अर्थात 3752 करोड़। बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेता इरफान खान ने अपने घर के शहर जयपुर में छात्रों को पढ़ाने से पैसा कमाना शुरु किया। वे प्रत्येक छात्र से 25 रुपए लेते थें। इरफान खान की नेट वर्थ आज 300 करोड़ से भी ज्यादा है।बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश जैकी श्रॉफ जो कि बहुत ही गरीब थें, जब वह अपनी किशोरावस्था में थे। केवल 14 वर्ष की उम्र के बाद से ही, उन्होनें दिवारों पर पोस्टर चिपकाना और सडक़ों पर मूंगफली बेचने का काम करना शुरु कर दिया था। जैकी श्रॉफ शायद ही प्रति दिन 60 रुपये कमा पाते होगें। उसी अभिनेता की आज नेट वर्थ 175 करोड़ से भी ज्यादा है। कल्कि कोच्लिन अपने अभिनय कौशल से बॉलीवुड़ में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है, जो कि उनकी प्रतिभा का प्रतीक है। अभिनेत्री ने लंदन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है, जहां उनके दादा दादी उनकी इतनी ही फीस का भुगतान करते थें, जिससे वो अपनी फीस दे सकें, इसके लिए अभिनेत्री ने कैफे में काम करना शुरू कर दिया। उसे 4 सप्ताह के लिए 40 पाउंड का भुगतान किया जाता था और आज, कल्कि कोच्लिन की नेट वर्थ 120 करोड़ से ज्यादा है। हर ब्राइडल के लहंगे पर परफेक्ट लुक देंगे ये सैंडल! इस तरह रखें अपनी आईलैशेज को लंबे समय तक संभाल कर! करिश्मा कपूर से अदिति राव हैदरी तक की एक्ट्रेस इस तरह दिखाती है अपने लिप्स को बड़ा!
0 comments: