Friday, March 23, 2018

सांस की समस्या से हैं परेशान तो तुरंत अपनाएं बड़ी इलाइची का ये शानदार नुस्खा !

सांस की समस्या से हैं परेशान तो तुरंत अपनाएं बड़ी इलाइची का ये शानदार नुस्खा !
सांस की समस्या से हैं परेशान तो तुरंत अपनाएं बड़ी इलाइची का ये शानदार नुस्खा ! हमारे देश में ज्यादातर लोगों को सांस से जुडी समस्या होती है. सांस से जुडी समस्या को हम अस्थमा बोलते हैं. अस्थमा में श्वास नलियों में सूजन आ जाती है जिसके कारण श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है जिसके कारण हमें सांस लेने में दिक्कत होती है. लक्षणों के आधार पर अस्थमा के दो प्रकार होते हैं – बाहरी और आंतरिक अस्थमा. बाहरी अस्थमा बाहरी एलर्जन के प्रति एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया है, जो कि पराग, जानवरों, धूल जैसे बाहरी एलर्जिक चीजों के कारण होता है. आंतरिक अस्थमा कुछ रासायनिक तत्वों को सांस द्वारा अंदर खींचने से होता है जैसे कि सिगरेट का धुआँ, पेंट वेपर्स आदि. बड़ी इलाइची के फायदे आज हम आपको बड़ी इलाइची से होने वाला एक ऐसा उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सांस की समस्या को जड़ से मिटा देगा. बड़ी इलायची सेहत के लिए उतनी ही लाभदायक होती है जितना कि छोटी इलायची. बड़ी इलायची मे हज़ारों पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें फाइबर और तेल भरपूर मात्रा में होता है. इसके सेवन से हम बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं. बड़ी इलाइची से होने वाले फायदे – 1.सांस से जुडी समस्याओं से निजात दिलाने में बड़ी इलायची बहुत ही फायदेमंद होती है. इसको खाने से फेफड़े में संकुचन, अस्थमा आदि से छुटकारा पाया जा सकता है. बड़ी इलायची के सेवन से सर्दी-खांसी से भी राहत मिलती है. 2. बड़ी इलायची खाने से कभी सिर दर्द भी नहीं होता. सिर दर्द होने पर बड़ी इलायची का तेल लगाना बहुत लाभदायक होता है. 3.मुंह की बदबू से छुटकारा दिलाने में भी बड़ी इलायची बहुत कारगर साबित होती है. इसको खाने से मुंह के घावों को भी भरा जा सकता है. इसका सेवन शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक होता है. 4.बड़ी इलायची को खाने से शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकाला जा सकता है. इसका नित्य सेवन करना शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक होता है. 5. बड़ी इलाइची में अनेको पौष्टिक गुण मौजूद होते हैं जिससे कैंसर को ठीक किया जा सकता हैं. इसमें पाए जानें वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स कैंसर सेल्स को बढ़ने नहीं देते.


Previous Post
Next Post

0 comments: