Friday, March 23, 2018

हार्दिक पांड्या और एली अवराम दिखे एक ही कार में साथ, एली ने हार्दिक से रिलेशन होने पर कह दी ये बात

हार्दिक पांड्या और एली अवराम दिखे एक ही कार में साथ, एली ने हार्दिक से रिलेशन होने पर कह दी ये बात
एक ही कार में थे हार्दिक और एली भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी़ हार्दिक पांड्या और एली एक बार फिर से साथ में स्पॉट किए गए। इससे पहले हार्दिक की भाई कुनाल की शादी में एली नजर आई थीं। हार्दिक ने इस मौके पर नेवी ब्लू कलर की स्वेट सर्ट पहन रखी थी जबकि एली ने पीले कलर की लूज टॉप रिप्ड जीन्स के साथ पहनी थी। दोनों एक साथ एक ही कार में निकल रहे थे। एली ने हार्दिक के साथ रिश्ते पर कहा एली ने एक इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या और अपने रिश्ते को लेकर कहा कि लोगों को जो सोचना है सोचें या बोलें मैं किसी को भी सफाई नहीं दूंगीं। अगर लोग मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की कोशिश करते हैं तो करें। मुझे किसी को क्लियर करने की कोई जरूरत नहीं है। इन अफवाहों के बारे में बात करके मैं खुद लोगों को गॉसिप करने का रीजन दे दूंगी। वैसे भी सालों से लोग अफवाहें फैलाते आए हैं। एली ने फेमस होने पर कहा एली ने इंटरव्यू में कहा कि एक बार जब आप फेमस हो जाते हैं तो लोग आपके बारे में कई तरह की बाते बनाने लगते हैं। आप उन लोगों के लिए गॉसिप का मुद्दा बन जाते हैं। आप ऐसे लोगों को रोक नहीं सकते न ही अपनी जीवन शैली बदल सकते हैं। आप कुछ कर सकते हैं तो ये की अपनी लाइफ खुल कर जीएं। एली ने इसी के साथ अपने और हार्दिक को लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से साफ मना कर दिया।


Previous Post
Next Post

0 comments: