विराट और दीपिका को मिला अवार्ड, बने पहले ऐसे इंडियन
क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स की फैन फ्लोइंग हमेशा से चर्चा में रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम ने पहले भारतीय अवॉर्ड्स का आयोजन किया था। जिसके तहत साइट ने भारत के लिए अवॉर्ड घोषित किए हैं।खबरों की माने तो विराट कोहली के अकाउंट को साल 2017 का सबसे ज्यादा इंगेज अकाउंट करार दिया गया है। बता दें, विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 98 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं सेलिब्रिटी की रेस में दीपिका नंबर वन रहीं। दीपिका को इंस्टाग्राम पर दो करोड़ 40 लाख फॉलो करते हैं। दीपिका इंस्ट्राग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली एक्ट्रेस हैं। बता दें कि विराट कोहली ने पिछले साल ही अनुष्का शर्मा से शादी की हैँ। यही नहीं माना जा रहा है कि विराट कोहली की पोस्ट दूसरे अकाउंट की तुलना में ज्यादा शेयर और लाइक किया गया है। इस अवॉर्ड को जीतने वाले विराट कोहली पहले क्रिकेटर बने हैं। वैसे ये अवॉर्ड भारत में पहली बार दिए गए हैं। विराट अक्सर अपने ब्रांड और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। फिलहाल विराट के बाद दीपिका दूसरे नंबर रहीं। वहीं तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका अपने डेली लाइफ से लेकर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए देती रहती हैं।
0 comments: