अगर कुंडली में है ये योग तो होगी पैसों की बरसात
कहते हैं किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता लेकिन आपकी कुंडली के ये योग आपको करोड़पति बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप भी जान सकते हैं कि आप कब और कैसे करोड़पति बनेंगे और क्या कहती है आपकी कुंडली। ज्योतिष की मान्यता है कि कुंडली में कुछ विशेष योग होते हैं, जिनके प्रभाव से कोई व्यक्ति धनवान बनता है। बता दें कि भृगु संहिता में बताए गए कुंडली के कुछ ऐसे योग हैं जो किसी भी व्यक्ति को धनवान बना सकते हैं। जानिए धनवान बनाने वाले कुंडली के योग जन्म कुंडली का दूसरा घर या भाव धन को दर्शाता है। कुंडली का दूसरा भाव धन, खजाना, सोना, मोती, चांदी, हीरे आदि से संबंधित है। साथ ही, व्यक्ति के पास कितनी स्थाई संपत्ति जैसे घर, भवन-भूमि होगी, दूसरे भाव से इस बात पर विचार किया जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में द्वितीय भाव में कोई शुभ ग्रह हो या शुभ ग्रहों की दृष्टि हो, उसे धन प्राप्त होता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध द्वितीय भाव में हो और उस पर चंद्र की दृष्टि हो तो व्यक्ति कड़ी मेहनत के बाद भी आसानी से अमीर नहीं बन पाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली के द्वितीय भाव में चंद्रमा हो तो वह धनवान बनता है। यदि द्वितीय भाव के चंद्र पर नीच के बुध की दृष्टि पड़ जाए तो उस व्यक्ति के परिवार का धन नष्ट हो जाता है। यदि चंद्रमा अकेला हो और कोई भी ग्रह उससे द्वितीय या द्वादश न हो तो व्यक्ति आजीवन गरीब ही रहता है। ऐसे व्यक्ति को आजीवन अत्यधिक परिश्रम करना होता है, लेकिन वह अधिक पैसा नहीं प्राप्त कर पाता। यदि द्वितीय भाव में किसी पाप ग्रह की दृष्टि हो तो व्यक्ति धनहीन होता है। यदि सूर्य और बुध द्वितीय भाव में स्थित हो तो ऐसे व्यक्ति के पास पैसा नहीं टिकता।
0 comments: