Friday, March 23, 2018

इस वजह से मिस्टर परफैशनिस्ट आमिर ने शाहरुख से मांगी मदद, जानें क्या है पूरा मामला

इस वजह से मिस्टर परफैशनिस्ट आमिर ने शाहरुख से मांगी मदद, जानें क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत की सबसे महान ग्रंथ 'महाभारत' पर बनने वाली फिल्म सीरीज में आमिर प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बजट होगा। खबरों की मानें तो आमिर ने महाभारत करने के लिए राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म 'सैल्यूट' छोड़ दी। उनके मना करने के बाद राकेश शर्मा की बायोपिक पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। आमिर खान भी चाहते थे कि इस फिल्म को कोई ऐसा एक्टर करे जो फिल्म के साथ पूरा न्याय कर सके। कहा जा रहा है कि यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर की गई है और अब वह इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म के लिए पहले आमिर ने शाहरुख खान से इस फिल्म के लिए मदद मांगी है और फोन कर फिल्म करने की रिक्वेस्ट की थी। जिसके बाद शाहरुख को फिल्म की स्टोरी सुनाई गई जो उन्हें काफी पसंद आई। ऐसे में साफ जाहिर है कि दोनों खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बता दें कि 'सैल्यूट' को सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूसर कर रहें हैं। शाहरुख के फिल्म को करने की हामी भरने के लिए उन्होंने चैन की सांस ली। इससे पहले शाहरुख फिल्म 'स्वदेश' में NASA के साइंटिस्ट का किरदार निभा चुकें हैं। इस फिल्म में ये पहला मौका होगा जब वह अंतरिक्ष यात्री की भूमिका में दिखेंगे।


Previous Post
Next Post

0 comments: