Friday, March 23, 2018

दूध और केले का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक, जानिए कैसे

दूध और केले का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक, जानिए कैसे
केला और दूध पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अक्सर जो लोगो मसल्स बढ़ाने के लिए कोशिश कर रहे होते हैं, उन्हें केला और दूध के सेवन की सलाह दी जाती है। दूध के साथ केला खाने का फायदा तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन इसके नुकसान से शायद ही आप वाकिफ हों। यह बात सच भी हैं लेकिन दोनों को किस तरह सेवन करना चाहिए इस पर भी आप ध्यान दे। क्युकी गलत सेवन करने से ये आपको नुकसान भी पंहुचा सकता हैं। हालाँकि बहुत वर्षों से केले और दूध के मिश्रण से बने ठंडे मिल्कशेक का सेवन किया जाता रहा है परन्तु इससे आपके स्वास्थ्य को बहुत नुकसान हो सकता है। आइये जानते है कैसे. केला और दूध दोनों की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इन दोनों को मिक्स करके खाने से या शेक पीने से सर्दी, खांसी और गला खराब होने की समस्या हो सकती है। आपको बनाना मिल्कशेक का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह पाचन की प्रक्रिया में बाधा डालता है और आपके नींद के पैटर्न को बिगाड़ता है।आयुर्वेद के अनुसार दूध और केला साथ खाने से जठराग्नि बुझ जाती है। जठराग्नि यानी पेट में लगने वाली आग. ऐसा होने पर व्यक्ति की पाचन शक्ति कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में टॉक्सिंस पैदा होते हैं और साइनस व एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालाँकि इसकी सलाह उन लोगों को नहीं दी जाती जो अस्थमा जैसी बीमारी से ग्रसित हैं क्योंकि इससे कफ़ बनता है जिसके कारण श्वसन संबंधी समस्या हो सकती है। जिन लोगों का वजन ज्यादा है, वो इन दोनों चीजों को मिक्स कर के लेने से बचें। क्योंकि यह तेजी से वजन बढ़ाने का काम करता है।


Previous Post
Next Post

0 comments: