Friday, March 23, 2018

बॉलीवुड के इन 10 एक्टर्स की हालत पर नहीं होगा यकीन, चेहरा पहचानना हो रहा मुश्किल

बॉलीवुड के इन 10 एक्टर्स की हालत पर नहीं होगा यकीन, चेहरा पहचानना हो रहा मुश्किल
बॉलीवुड मे जिस एक्टर का सिक्का चल जाता है तो उसे रोकना फिर मुश्किल हो जाता है। इस कड़ी में शाहरुख, सलमान, आमिर, अजय, अक्षय जैसे सुपरहिट एक्टर्स के नाम शामिल हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी एक्टर्स रहे हैं जो कुछेक हिट फिल्म देने के बाद गुमनामी के अंधेरे में चले गए हैं..चलिए बताते हैं इनके बारे में... इस कड़ी में पहला नाम आता है एक्टर अक्षय खन्ना का। अक्षय 70 के दशक के सुपरहिट एक्टर विनोद खन्ना के बड़े बेटे हैं। अक्षय के छोटे भाई राहुल खन्ना ने भी बॉलीवुड में हाथ आजमाया लेकिन वह भी कुछ कमाल नहीं कर पाए। लेकिन, अक्षय खन्ना का अगर बॉलीवुड करियर देखा जाए तो उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। अक्षय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से की थी। फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद अक्षय जे.पी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' में भी अहम नजर आए थे। कुल मिलाकर अक्षय ने अपने 21 साल के फिल्मी करियर में 40 फिल्मों में काम किया। हाल ही में आई फिल्म 'इत्तेफाक' में भी अक्षय खन्ना को देखा गया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अक्षय आज बॉलीवुड में सिर्फ छोटे-मोटे रोल करते हुए ही नजर आते हैं। बता दें कि अक्षय ने अभी तक शादी भी नहीं की है। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा भी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'धूम 3' में देखा गया था। बता दें कि उदय का लुक पूरी तरह से बदल चुका है और वह ओवरवेट भी लग रहे हैं। उदय ने यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिलहाल उदय यशराज फिल्म एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। फिल्म जगत में उनके बड़े भाई आदित्य चोपड़ा हैं जिन्होंने एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से शादी की है।बॉलीवुड में एक दौर था जब एक्टर चंद्रचूढ़ सिंह के लाखों फैंस थे। उनके चॉकलेटी लुक ने लाखों लड़कियों को अपना दिवाना बना दिया था। लेकिन आज इन्हें पहचानना इतना आसान नहीं रहा है। चंद्रचूढ़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'माचिस' से की थी। इसके बाद उन्होंने 1999 में फिल्म 'दाग दा फायरट में बतौर लीड एक्टर काम किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन, धीरे -धीरे बॉलीवुड से चंद्रचूढ़ सिंह का नाम गायब हो गया। यहां तक कि उनके लुक में भी बहुत बदलाव आ चुका है। फिल्म इंडस्ट्री में राहुल रॉय को आज भी लोग 90 के दशक में आई फिल्म 'आशिकी' से जाना जाता है। फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी थी जिसने बॉलीवुड जगत में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। राहुल अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में सुपरस्टार साबित हुए थे। इस 50 वर्षीय एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया जिसमें ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में राहुल 2007 में बिग बॉस के पहले सीजन का खिताब जीतने के बाद आस्ट्रेलिया चले गए और 2016 में वापस लौटे। जबतक लोग उन्हें भूल चुके थे। खबर है कि अब राहुल अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू रशिया' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मशहूर एक्टर रहे राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने भी बॉलीवुड को अपना करियर चुना। लेकिन कुमार का फिल्मी सफर बहुत ही फ्लॉप साबित हुआ। उनकी पहली ही फिल्म 'लव स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे। बता दें कि कुमार ने बॉलीवुड के 'संजू बाबा' की बहन नम्रता दत्त से शादी की थी। कुमार ने संजय दत्त के साथ सुपरहिट फिल्म 'नाम' में काम किया था। कुमार को आखिरी बार 2002 में आई फिल्म 'कांटे' में देखा गया था इस फिल्म में भी उनके साथ संजय दत्त एक बार फिर नजर आए थे।बॉलीवुड से हर्मन बावेजा का नाम बहुत ही जल्द गायब हो गया। सिर्फ छह साल इंडस्ट्री में रहने के बाद लोग उनके चेहरे को भी भूल गए हैं। उन्होंने 2008 में आई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2009 में फिल्म 'विक्टरी' और 'वाट्स योअर राशि' में नजर आए थे। वहीं, पांच साल बाद 2014 में आई फिल्म 'ढिश्कियाऊं' और 'चार साहिबजादे' में दिखे थे। लेकिन दुर्भाग्यवश हर्मन की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। बता दें कि उनकी शक्ल और एक्टिंग बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन से काफी मिलती-जुलती थी लेकिन आज हर्मन को देखने के बाद उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा। फिल्म जगत में फरदीन खान की खूबसूरती के चर्चे हुआ करते थे। वह एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। फरदीन खान का भी फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। उन्होंने 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अग्न' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फरदीन को आखिरी बार 2010 मे आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। बता दें कि फरदीन खान अपने बढ़े हुए वजन के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए थे। आखिर में देओल फैमिली के सुपरहीरो बॉबी देओल भी फिल्मों में असफल होने के बाद बहुत ही बुरे दौर से गुजरे। एक समय था जब उन्होंने शराब को ही अपनी जिंदगी बना लिया था। असफलता ने उन्हें पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था। बता दें कि 1995 में आई सुपरहिट फिल्म 'बरसात' से तहलका मचाने वाले बॉबी देओल भी फ्लॉप साबित हो रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 'सोल्जर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। लेकिन देखते ही देखते बॉबी का नाम भी फिल्मी जगत से धुंधला होने लगा। हालांकि बीच-बीच में वह फिल्मों में नजर आते रहे लेकिन एक के बाद एक फ्लॉप फिल्म ने उनके फिल्मी करियर को लगभग खत्म ही कर दिया। बता दें कि वह अपनी अकमिंग फिल्म 'रेस 3' में नजर आएंगे। फिल्म में 'बॉलीवुड के टाइगर' यानि कि सलमान खान लीड रोल में होंगे।


Previous Post
Next Post

0 comments: