फिटनेस में किसी से पीछे नहीं सुनील शेट्टी, 25 साल से पहन रहे 28 इंच की जीन्स, सिर्फ खाते हैं यह चीज
बॉलीवुड में कुछ एक्टर अपनी फिट पर्सनैलिटी को लेकर जाने जाते हैं। चाहे उसमें अक्षय कुमार हो या फिर आमिर खान। लेकिन इस कड़ी में एक नाम और शामिल हैं जो बॉलीवुड में एट्री करने से लेकर आज तक अपने आपको फिट रखने में किसी से पीछे नहीं रहा है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के फिटमैन सुनील शेट्टी की....फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ सुनील शेट्टी के एक बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सुनील ने मलयालम,तमिल और हिंदी फिल्मों बखूबी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि पिछले 25 सालों से सुनील में एक चीज आज भी वैसी की वैसी है।दरअसल, सुनील शेट्टी ने खुद को इतना मेनटेन किया हुआ है कि वह पिछले 25 सालों से 28 इंच की कमर की पेंट पहन रहे हैं। सुनील ने इस फिटनेस को कायम रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का यह बड़ा राज। बता दें कि सुनील सुबह 5 बजे उठकर दो घंटे कसरत करते हैं। पहला एक घंटा वो योग और प्राणायाम को देते हैं। जबकि अगले 45 मिनट वो जिम में पसीना बहाते नजर आते हैं। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शो की कई फोटोज भी शेयर की है।56 वर्षीय सुनील शेट्टी इन तस्वीरों में काफी हॉट और कूल नजर आ रहे है। लेकिन इन फोटो को देखकर बिल्कुल भी यकीन नहीं होता कि वह 56 साल के हैं। उनका बॉडी एंगल आज के नौजवानों को भी मात देता है। बता दें कि फिटनेस के मामले में सुनील ने कभी कोई ढील नहीं छोड़ी और कभी जिम जाना नहीं छोड़ा। सुनील हमेशा से हेल्दी खाना खाते हैं। सुनील का कहना है कि वह हमेशा घर का खाना खाते हैं। उनके खाने में काफी भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन शामिल होता है। लेकिन जंक फूड और तले हुए खाने को वह छूते तक नहीं हैं। बता दें कि सुनील लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के कारण बॉलीवुड से दूरी बना रहे हैं। लेकिन अब उनका बेटा फिल्मों में आने की तैयारी कर रहा है।सुनील शेट्टी के दो बच्चे अहान और आथिया शेट्टी हैं। बेटी आथिया फिल्म हीरो से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और अब बेटे अहान की बॉलीवुड में एंट्री करने की बारी है। इसके लिए अहान खुद को फिट रखने के लिए पिता की तरह जिम में पसीना बहा रहे हैं। बता दें कि अहान को फिटनेस की प्रेरणा सलमान खान से मिली है।
0 comments: