पाकिस्तानी अलिस्बाह यूसुफ के बारे में हुआ बड़ा ख़ुलासा, हसीन ने लगाया था शमी से अफेयर का आरोप
पाकिस्तानी लड़की अलिस्बाह यूसुफ के बारे में हुआ बड़ा ख़ुलासा, हसीन जहां ने लगाया था मोहम्मद शमी से अफेयर का आरोप मोहम्मद शमी के विवाद में उस वक़्त नया मोड़ आ गया जब पाकिस्तानी मॉडल अलिस्बाह ने सामने आकर अपने और शमी के रिश्तों की पोल खोल दी. याद हो तो जिस वक़्त मोहम्मद शमी का मामला सामने आया था उस वक़्त उनकी पत्नी हसीन जहां ने बहुत सी लड़कियों के नाम के साथ मोहम्मद शमी की कुछ अश्लील चैट्स भी देश के सामने पेश की थी. उस वक़्त से ही ऐसा लग रहा था मानो हसीन जहां को सबसे ज्यादा द्वेष सबसे ज्यादा गुस्सा अलिस्बाह पर था. हसीन जहां ने अलिस्बाह को पाकिस्तानी वैश्या तक कहा था. शमी ने अलिस्बाह के बारे में क्या बताया? जिस तरह से अपने हर आरोप में हसीन जहां ने अलिस्बाह का नाम खींचा था ऐसे में जायज़ था कि वो इस पूरे प्रकरण में सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में बनी हुई थीं. ऐसे में हाल ही में जब मोहम्मद शमी ABP न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देने पहुंचे थे तो वहां भी उनसे अलिस्बाह से जुड़ा सवाल किया गया. यहाँ पर शमी ने अलिस्बाह पर एक भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या अलिस्बाह उनकी दोस्त हैं तभी इस सवाल का जवाब भी शमी ने गोलमोल कर दिया. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल भी उठा कि आखिर अलिस्बाह असल में कौन हैं? वो जो हसीन जहां ने बताया? या वो जो शमी छुपाना चाह रहे थे? अलिस्बाह ने बताया क्या है सच? हालाँकि हाल ही में अलिस्बाह ने एक वीडियो जारी कर ये साफ़ किया कि असल में उनका और शमी का रिश्ता था क्या? और आखिर उनका नाम इस मामले में आया तो आया कैसे? यहाँ सबसे पहले हम आपको ये साफ़ कर दें कि अलिस्बाह पाकिस्तान की एक मॉडल हैं और ना कि कोई वैश्या. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अलिस्बाह ने आखिरकार सामने आना ही सही समझा और ऐसी सच्चाई से पर्दा भी हटाया जिसके बाद शमी-हसीन विवाद में नया मोड़ आना तय है. इनपर हसीन जहां ने लगाया है शमी के साथ अवैध संबंध का इलज़ाम यहाँ आपकी जानकारी के लिए हम आपको ये भी बता दें कि जिस अलिस्बाह पर शमी के साथ नाजायज़ संबंध का आरोप लगाया गया है वो पेशे से वीजी और एक्ट्रेस हैं. क्या कहा अलिस्बाह ने? यहाँ सबसे पहले सवाल ये उठता है कि आखिर अलिस्बाह और शमी एक दूसरे को जानते कैसे थे? तो इस बात का ख़ुलासा करते हुए अलिस्बाह ने बताया कि, “साल 2017 में जिस वक़्त चैंपियंस ट्राफी में भारत पाकिस्तान से हारा था उस वक़्त हमारी दोस्ती हुई थी. दरअसल उस समय एक खबर आई थी कि एक पाकिस्तानी फैन ने शमी के साथ गलत भाषा का प्रयोग करते हुए पूछा था कि “बाप कौन है?” उस शख्स की इस अभद्रता पर शमी का पारा चढ़ गया था और बात हाथापाई तक जा पहुंची थी. हालाँकि धोनी जी ने बीच-बचाव करके मामला ठंडा कर दिया था. इस समय मुझे ये जानने की ललक उठी कि आखिर ये मोहम्मद शमी है कौन जिसका नाम इस तरह से बार-बार आ रहा है.” “मैंने शमी को जानने के लिए उन्हें फेसबुक पर एक मेसेज किया था. यूँ तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि उनका रिप्लाई आएगा लेकिन उनका मेसेज आया और यहीं से हम दोनों की बातें शुरू हो गयी और धीरे-धीरे हम अच्छे दोस्त बन गए.” अलिस्बाह ने इस पूरे मसले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, “मैं सिर्फ और सिर्फ शमी की एक फॉलोवर हूँ. मैं अकेली फॉलोवर भी नहीं हूँ, शमी जी के तो कई लाखों फॉलोवर्स हैं, मैं उनमें से एक हूँ बस. मुझे शमी एक इंसान….” इसके अलावा अलिस्बाह ने इस पूरे मामले पर और क्या कहा जानने के लिए आप भी देखिये ये पूरा एक्सक्लूसिव वीडियो: यानी की अभी तक दो पक्षों की बात सामने आई है, एक हसीन जहां जिन्होंने साफ़ तौर पर अलिस्बाह को वैश्या बताया था, तो अब इस बात पर अपना पक्ष रखते हुए खुद अलिस्बाह ने बताया है कि वो कोई वैश्या नहीं बल्कि मॉडल हैं.
0 comments: