पत्रकार ने पूछा कैसी लगी कार्तिक की पारी, जवाब में बांग्लादेशी कप्तान ने ये क्या कह दिया
जब पत्रकार ने पूछा कैसी लगी दिनेश कार्तिक की पारी, जवाब में बांग्लादेशी कप्तान ने ये क्या कह दिया रविवार 18 मार्च को निदाहास ट्राफी पर अपनी मुहर लगाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैन्स बल्कि श्रीलंकाई फैन्स को भी तोहफ़ा दिया है. इस बात की एक वजह बांग्लादेश टीम का दुर्व्यवहार भी रहा है. जिस तरह से सेमी फाइनल जीतने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने पहले मैदान पर उसके बाद ड्रेसिंग रूम में अभद्रता की यकीनन उससे बहुतों का दिल टूटा था. ऐसे में श्रीलंकाई फैन्स ने फाइनल मैच में भारी तादात में स्टेडियम में पहुंचकर भारत का समर्थन किया और कहीं ना कहीं बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बिना कुछ कहे इस बात की सीख दी कि क्रिकेट जेंटलमैन खेल है इसमें अभद्रता की कोई जगह नहीं है. रोमांच से भरा हुआ था मैच जिसने मैच देखा वो अच्छे से जानते हैं कि बांग्लादेश और भारत का ये फाइनल मैच कितना रोमांचकारी था. आखिरी गेंद तक किसी भी टीम या उनके समर्थकों को नहीं पता था कि मैच किसके पाले में जाने वाला है. खैर आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए दिनेश कार्तिक ने जीत बांग्लादेशियों के हाथ से छीन कर भारत टीम को दे दी. सिर्फ इतना ही नहीं मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जब तिरंगा छोड़ श्रीलंका का झंडा लेकर मैदान में चक्कर लगाया तब तो मानो क्रिकेट प्रेमियों को इस खेल का असली मतलब समझ आ गया. 20 ओवरों में 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ने पारी के अंतिम ओवरों में दिनेश कार्तिक (29 रन, 8 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के) की विस्फोटक पारी के दम पर मैच जीत लिया. आखिरी गेंद पर भारत को 5 रन चाहिए थे जिसके लिए दिनेश कार्तिक का वो ऐतिहासिक छक्का काम कर गया. इस मैच के बाद बारी थी मीडिया से रूबरू होने की. ऐसे में जब एक पत्रकार ने बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने इस मैच और दिनेश कार्तिक की शानदार पारी के बारे में सवाल किया तो जवाब में शाकिब अल हसन ने कुछ ऐसा कहा जो आपको भी सुनना चाहिए
0 comments: