Friday, March 23, 2018

आखिर हो ही गयी सोनू के टीटू की स्वीटी 100 करोड़ क्लब में शामिल,साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी

आखिर हो ही गयी सोनू के टीटू की स्वीटी 100 करोड़ क्लब में शामिल,साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी
दो दोस्त उनकी दोस्ती और बीच में एक लड़की प्यार का पंचनामा की इस सीरीज़ का जादू एक बार फिर डायरेक्टर लव रंजन ने चला ही दिया और इस बार जादू केवल चला नहीं है बल्कि लोगों के सिर चढ़कर बोला हैं। न कोई बड़ा स्टार ,न ही भव्य और शानदार सेट और न ही कोई बड़ा बजट इन सबके बावजूद फिल्म बड़ी फिल्मों में शामिल हो गयी हैं और साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी हैं। इसके 100 करोड़ से ज़्यादा कमाने की सूचना ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीटर पर दी है। तरन ने बताया है की फिल्म ने चौथे सप्ताह के शुक्रवार को 1.27 करोड़,शनिवार को 2.10 करोड़ और रविवार को 2. 32 करोड़ के साथ सोमवार को 76 लाख की कमाई की हैं। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक कुल 100 .10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली हैं और ये साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गयी गई हैं,इसके बाद तीसरे स्थान पर पैडमैन 78 लाख की कमाई के साथ आती हैं। फिल्म में नुसरत भरुचा ,कार्तिक आर्यन,सनी सिंह ,अलोक नाथ और वीरेंद्र सक्सेना लीड में हैं। इस फिल्म में भी लव रंजन का पुराना फंडा काम आया हैं। फिल्म ब्रोमांस और रोमांस के बीच घूमती हैं। लव रंजन ने दिल्ली के युथ के माहौल को भुनाया हैं और इसे अपनी फिल्मों की यु एस पी बनाया हैं। फिल्म में लड़को और लड़कियों के बीच में सदियों से चले आ रहे झगडे और लड़को की पाक दोस्ती के बारे में बड़े ही मज़ाकियाँ अंदाज़ में बताया हैं। हालाँकि ये विरोधाभास लोगो को पसंद नहीं आया पर इसके बावजूद फिल्म में जो हुमूर का तड़का लगा हैं उसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सबके साथ आखिरकार फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हों ही गयी।


Previous Post
Next Post

0 comments: