Friday, March 23, 2018

अभिषेक बच्चन ही नहीं यह 5 बड़े एक्टर भी फिल्मों में सरदार बनकर कर चुके हैं 'मनमर्जियां'

अभिषेक बच्चन ही नहीं यह 5 बड़े एक्टर भी फिल्मों में सरदार बनकर कर चुके हैं 'मनमर्जियां'
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' की वजह से काफी चर्चा में हैं। वह करीब 2 साल बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। इस बीच 'मनमर्जियां' में अभिषेक के किरदार का खुलासा हो गया है। इस फिल्म में अभिषेक एक सरदार का रोल करेंगे। इस रोल के बाद वह भी उन स्टार की लिस्ट में शामिल हो गए है, जिन्होंने सरदार बनकर दर्शकों का दिल जीता है। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने कई फिल्मों में सरदार के किरदार से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर' से लेकर 'गदर एक प्रेम कथा', 'जो बोले सोनिहाल', 'यमला पगला दीवाना' जैसी कई शानदार फिल्मों में सरदार को रोल किया है। अजय देवगन ने भी फिल्मों में सरदार के किरदार को बखूबी निभाया है। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म 'द लेजंड ऑफ भगत सिंह' में पहली बार सरदार को रोल किया था। इसके बाद वह फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में भी सरदार के रोल में नजर आए थे। अक्षय कुमार फिल्म 'सिंह इज किंग' में सरदार के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम हैप्पी सिंह था। फिल्म 'सिंह इज किंग' साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसके बाद उन्होंने 'सिंग इज किंग' के दूसरे पार्ट 'सिंह इज बिलिंग' में भी सरदार का रोल किया। रणबीर कपूर ने फिल्म 'रॉकेट सिंह' में सरदार का किरदार करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में रणबीर ने एक सेल्समैन का रोल किया था। उनकी यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'लव आज कल' में सैफ ने सरदार का रोल किया था। जो दर्शकों और उनके फैंस को काफी पसंद आया था। फिल्म 'लव आज कल' साल 2009 में रिलीज हुई थी।


Previous Post
Next Post

0 comments: