Friday, March 23, 2018

आखिर किस शख्स के लिए सुष्मिता सेन खुल्लम खुल्ला बोलीं 'मैं सिर्फ तुम्हारी हूं'

आखिर किस शख्स के लिए सुष्मिता सेन खुल्लम खुल्ला बोलीं 'मैं सिर्फ तुम्हारी हूं'
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन फिल्मी दुनिया से तो सालों से दूर हो चुकी है, लेकिन अपनी लव लाइफ की वजह से आए दिन चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो इस बात का इशारा देता है कि वह सिंगल नहीं हैं। उनकी जिंदगी में कोई न कोई शख्स तो जरूर हैं। सुष्मिता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लिखा है, 'मैं अपने दूसरे हाफ को नहीं सर्च कर रही हूं क्योंकि मैं हाफ नहीं हूं।' इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने #Completely Yours लिखा है। सुष्मिता द्वारा शेयर किए गये इस मैसेज को देखकर तो यही लगता है कि उनकी जिंदगी में कोई शख्स तो है जिसके बारे में वह बात कर रही हैं। पिछले कुछ समय से सुष्मिता सेन और रितिक भसीन के ब्रेकअप की खबरें थी, लेकिन जहीर खान और सागरिका की शादी में दोनों साथ नजर आए थे। दोनों को साथ देखकर कहा जा रहा है कि ब्रेकअप की खबरें अफवाह थीं। अब सुष्मिता का यह मैसेज देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद सुष्मिता को अपना लव मैन मिल गया है या फिर इस मैसेज में वह रितिक भसीन की ही बात कर रही हैं। बता दें कि, सुष्मिता सेन प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट, डायरेक्टर मुद्दसर अजीज, संजय नारंग, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, बिल्डर इम्तियाज खत्री, बंटी सचदेव, बिजनेसमैन अनिल अंबानी और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम को भी डेट कर चुकी हैं।


Previous Post
Next Post

0 comments: