17 साल छोटा है टाइगर की मां का एक्स ब्वॉयफ्रेंड, फिर से नाम उछला
सीडीआर मामले में जैकी श्रॉफ की पत्नी का नाम आने के बाद हंगामा मच गया है। आरोप है कि आयशा ने फिल्म 'स्टाइल' के एक्टर साहिल खान की गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल निकलवाई और वकील रिजवान सिद्दीकी को सौंपी। इस पर अब साहिल का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो रिलीज किया। इसमें उन्होंने कहा है, 'आयशा ने जो किया है वह बहुत बड़ा क्राइम है। ये सब जगह चल रहा है। बहुत सारे लोग मुझे फोन कर रहे हैं। चार साल हो गए हैं इस बात को। मैं इन सबसे आगे बढ़ गया हूं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है।'साहिल ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता इसके पीछे उनका क्या मकसद था। अब ये तभी पता चलेगा जब पुलिस जांच करेगी। ये सब कर्मा है। मैं तो ये सब भूल चुका था लेकिन शायद कर्मा ने कुछ अलग ही प्लान किया हुआ है। कर्मों का फल तो सबको मिलता ही है।' बता दें कि इससे पहले आयशा श्रॉफ का बयान भी आया था। उन्होंने कहा, 'क्या मैं पागल हूं जो साहिल खान की जासूसी करूंगी। क्या उससे मेरे पैसे मिल जाते। मैं क्यों साहिल का कॉल रिकॉर्ड निकालूंगी। मुझे इस CDR कांड के बारे में कुछ नहीं पता जिसके बारे में हर दूसरा बंदा बात कर रहा है।'साल 2014 में आयशा और साहिल खान के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। साहिल आयशा से 17 साल छोटे हैं और उनके बिजनेस पार्टनर थे। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। आयशा ने साहिल पर कुछ पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था। साहिल फिल्म 'स्टाइल' के बाद चर्चा में आए थे लेकिन बाद में जिम चलाकर गुजारा करने लगे थे। पिछले साल साहिल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही एक मैसेज भी लिखा था। उन्होंने लिखा, 'जलन एक बीमारी है, जल्द ठीक हो जाओ।' साहिल के पास काम ना होने के बावजूद वो अचानक एक राजा की तरह जिंदगी जीने लगे थे।
0 comments: