सेल्फी का जुनून पहुंचा रहा है आपकी सेहत को नुकसान, जानिए कैसे
सेल्फी का जुनून पहुंचा रहा है आपकी सेहत को नुकसान, जानिए कैसे. जैसे जैसे टेक्नोलॉजी एडवांस होती जा रही वैसे वैसे स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी मोबाइल कैमरे की क्वॉलिटी को सेल्फी के लिए अच्छा बनाती जा रही है। हर तरह की कंडीशन में इंसान एक मेंटली तौर पर सेल्फी लेने के लिए बेकरार रहता है यानि आप कह सकते है कि उसको सेल्फी की आदत पड़ चुकी है। सेल्फी लेना आजकल लोगों के लिए खाना खाने से भी ज्यादा ज़रूरी होता जा रहा है। लोगों को कई बार सेल्फी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। सेल्फी के कारण ना सिर्फ हमारे स्किन पर झुर्रियां पड़ना शुरू होती हैं बल्कि सेल्फी लेने के लिए जब हम अपने गालों को दबाते हैं तो उससे हमारे चेहरे पर ऐसे बैक्टीरिया आ जाते हैं जो कि टॉयलेट सीट से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। आज हम आपको सेल्फी से होने वाले ऐसे नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप सेल्फी लेने से घबराने लगेंगे।चेहरे पर लगातार स्मार्टफोन की लाइट और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का जोखिम त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां भी बढ़ सकती है। ज्यादा सेल्फी लेने से आपकी त्वचा की उम्र तेजी बढ़ने लगती है और आप समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं। फोन के कैमरे की फ़्लैश लाइट से आपके चेहरे और त्वचा पर जो ब्लू लाइट पड़ती है वह आपकी त्वचा पर बहुत गंभीर व हानिकारक प्रभाव डालती है। इसका आपकी त्वचा के डीएनए पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दिन भर सेल्फी लेने से लोग सेल्फी एल्बो नामक बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं, क्योंकि बार बार सेल्फी लेने वाले व्यक्ति की कोहनी इससे प्रभावित होती है। धीरे धीरे यह गम्भीर रूप धारण कर लेती है । इसके अलावा सेल्फी के अन्य दुष्प्रभावों का भी विश्लेषण किया गया है ।एक्सपर्ट्स के अनुसार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडियेशन आपकी त्वचा में मौजूद डीएनए पर बुरा असर डालता है। इस रेडियेशन के चलते शरीर की स्किन रिपेयरिंग की क्षमता पर भी काफी बुरा असर पड़ता है जिससे समय से पहले झुर्रियां दिखनी शुरू हो जाती हैं और माना जाता है कि किसी भी तरह की क्रीम या सनस्क्रीन इससे बचाव नहीं कर सकती।
0 comments: