Friday, March 23, 2018

जानिए रानी मुखर्जी की जिंदगी में 21 तारीख की तिकडी़ का क्या है रहस्य

जानिए रानी मुखर्जी की जिंदगी में 21 तारीख की तिकडी़ का क्या है रहस्य
इंडस्ट्री में काजोल समेत कई हैं रिलेटिव रानी के परिवार में शुरु से ही लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुडे़ रहे। रानी के पिता राम मुखर्जी फिल्मों में निर्देशन करते थे। रानी की मां कृष्णा मुखर्जी इंडस्ट्री की प्लेबैक सिंगर थीं। इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर अयान मुखर्जी और एक्ट्रेस काजोल रानी के कजिन हैं। रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र से ही कर दी थी। रानी की पहली फिल्म उनके पिता के निर्देशन में बनी थी जिसका नाम था बियेर फूल। साल 1996 में रानी ने अपनी मां के कहने पर इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बाद में रानी को असली पहचान इंडस्ट्री में शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है से मिली थी। 21 अप्रैल को बदल गई रानी की जिंदगी रानी के लिए 21 मार्च बेहद खास इसलिए है क्योंकी इस दिन रानी का जन्म हुआ था। उसी तरह रानी के लिए 21 अप्रैल भी बेहद खास है। इस दिन रानी की जिंदगी में एक बहुत बडा़ बदलाव आया। दरअसल 21 अप्रैल साल 2014 को रानी ने डायरेक्टर आदित्य चोपडा़ से शादी कर ली थी। दोनों ने इटली में केवल कुछ ही लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली। बता दें कि रानी और आदितय ने शादी को गुपचुप रखने की पूरी कोशिश की थी। रानी ने आदित्य चोपडा़ को डेट करना तब शुरु किया था जब उनकी पहली शादी की तलाक की तारीख तय हो गई थी। 21 मई को रानी के राजकुमार का जन्मदिन जिस तरह रानी के जीवन में 21 मार्च और 21 अप्रैल अहम हैं वैसे ही रानी के लिए 21 मई भी बहुत अहम तारीख है। 21 मई को ही आदित्य चोपडा़ दुनिया में आए। खास बात ये है कि रानी और आदित्य दोनों का जन्मदिन 21 तारीख को ही पड़ता है बस महीनों का अंतर है। बाद में 21 अप्रैल को अपने जीवन का अभिन्य हिस्सा बनाने के लिए रानी और आदित्य ने इस दिन इटली में शादी भी रचा ली। बता दें की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, मोहब्बतें, सुल्तान और वीर जारा जैसी फिल्मों में निर्देशन किया है।


Previous Post
Next Post

0 comments: