Friday, March 23, 2018

जैकलिन फर्नाडिस का दिखा जब यू ट्यूब 'मोहिनी' अवतार तो मिलने लगे 48 घंटो में इतने व्यू

जैकलिन फर्नाडिस का दिखा जब यू ट्यूब 'मोहिनी' अवतार तो मिलने लगे 48 घंटो में इतने व्यू
1988 में आई फिल्म 'तेजाब)' का एक गाना एक दो तीन. आप सभी ने ही सुना होगा इस गाने में माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं से लोगों को घायल करती नजर आई थी, उस दौर में ये गाना सुपरहिट गाना था जो की सब की जुवान पर चढ़ा हुआ था| लेकिन अब जैकलिन फर्नाडिस का 'मोहिनी' अवतार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है| जी हाँ इस गाने का नया वर्जन रिलीज किया गया है जिसमे जैकलिन फर्नाडिस 'मोहिनी' अवतार में दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं| जैकलीन का ये मोहिनी अवतार यू ट्यूब पर इतना हिट हो गया है कि अब तक 48 घंटों में गाने को 18 मिलियन लोग देख चुके हैं| यह गाना सोमवार को 11 बजे रिलीज किया गया था| हालांकि, जैकलिन फर्नांडिस एक इंटरव्यू कह चुकी "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि डायरेक्टर अहमद खान, साजिद नाडियाडवाला और मास्टरजी गणेश आचार्य ने मुझे मोहिनी बनने का मौका दिया हैं| लेकिन माधुरी दीक्षित जैसा कोई नहीं हो सकता, खुद वह भी नहीं|" बता दें यह गाना अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म बागी-2 का आइटम सोंग है| इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के ओपोजिट उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी लीड रोल में होंगी| ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी|


Previous Post
Next Post

0 comments: