इस 38 वर्षीय महिला की नहीं हो रही थी शादी, जिसके बाद इसने किया कुछ ऐसा
इस 38 वर्षीय महिला की नहीं हो रही थी शादी, जिसके बाद इसने किया कुछ ऐसा कि अब आ रहे हैं रिश्ते ही रिश्ते! आज के समय में हर रिश्ते को मज़बूत करने और उसे चलाने के लिए प्यार का बहुत बड़ा अहम रोल होता है,क्योंकि अगर किसी रिश्ते में प्यार नहीं होगा तो वो रिश्ता चलेगा ही नहीं. आजकल ज्यादातर तो लोग लव मैरिज करते हैं ताकि अपने पसंद के लड़के के साथ अपनी ज़िन्दगी बिता सकें वहीँ कुछ लोग दहेज़ देकर शादी करते हैं ताकि लोग पैसों के लालच में किसी से भी शादी कर लेते हैं क्योंकि ऐसी लोग केवल पैसों के लोभी होते हैं और इनके लिए हर रिश्ता पैसे से जुड़ा होता है. कुछ लोग तो ऐसे लोभी लोगों का जमकर फायेदा भी उठाते हैं ठीक उसी तरह जिस तरह का केस हम आपको बताने जा रहे हैं. जी हाँ दरअसल मामला चीन का है जहाँ चीन के हेनान प्रांत में रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने अपने पसंद के लड़के से शादी करने के लिए लड़के के माँ बाप के मुंह पर इतना ज्यादा पैसा फेंक दिया कि जिसे देखकर लड़के के घर वाले चाहकर भी मना नहीं कर पाए. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस महिला को काफी समय से अपने से 15 साल छोटे लड़के से प्यार था मगर इस महिला की उम्र और वज़न काफी ज्यादा था जिसकी वजह से इसे मालूम था कि इससे कोई भी शादी नहीं करेगा. जब इस महिला को इस लड़के से प्यार हो गया ततो इसने सीधा साधा लड़के के माँ बाप को दहेज़ की रकम में 5 मिलियन युआन (करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक) देने का वादा कर दिया. और लड़के वालों ने भी उसे अपनी बहु बनाने के लिए हामी भर दी. आपको यह भी जानकार हैरानी होगी कि महिला पहले से शादी शुदा थी और उसका 14 वर्षीय एक बेटा भी है. मगर किसी वजह से उसे अपने पहले पति से अलग होना पड़ा और अलग होने के बाद वो दोबारा शादी करना चाहती थी. दूसरी शादी के लिए उसे लड़का भी पसंद था मगर वो उससे उम्र में 15 साल छोटा था. इसी वजह से महिला ने 5 करोड़ जैसी बढ़ी रकम देकर शादी की है. यह महिला अपनी शादी से इतनी ज्यादा खुश है वो तो आप भी देख सकते हैं कि किस तरह उसनें सोने का हार, झुमके और कंगन पहने हुए हैं. इस दुल्हन की तस्वीरें भी अब मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं.
0 comments: