हेट स्टोरी से पॉपुलर हुईं उर्वशी रौतेला फिल्मों में आने से पहले कर चुकी हैं यह काम
राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी अपनी जबदस्त अदाओं और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि वे फिल्मों में आने से पहले खेल जगत में भी काफी नाम कमा चुकी हैं। उर्वशी नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं और कई स्पोर्ट्स मैग्जीन में इनके तस्वीरों को कवर पेज पर लगाया जा चुका है। ब्यूटी पेजेंट्स में भाग उर्वशी मुख्य तौर पर उत्तराखंड की रहने वाली हैं। बता दें कि स्पोर्ट्स में एक्टिव होने के बावजूद उन्होंने 15 साल की उम्र से ब्यूटी पेजेंट्स में पार्ट लेना शुरू कर दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्मों में करियर बनाने को लेकर उनके परिवार और दोस्तों का खूब दबाव रहा। आईआईटी का एग्जाम पास बेहद मासूम दिखने वाली उर्वशी पढ़ाई में बहुत तेज थीं। एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया था कि वे साइंस की स्टूडेंट थीं और उन्होंने IIT का एग्जाम भी पास कर लिया था। मिस इंडिया रह चुकी उर्वशी अब बॉलीवुड में ग्लैम गर्ल बन चुकी हैं। इस फिल्म से करियर की शुरुआत उर्वशी ने सनी देओल की फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ग्रेट ग्रैंड मस्तीय, सनम रेय जैसे कई फिल्मों में नजर आईं। बता दें कि उर्वशी हनी सिंह का फेमस गाना लव डोज में भी नजर आ चुकी हैं।
0 comments: