इस एक्टर को डेट करना चाहती थीं शाहिद कपूर की बीवी, शादी के बाद बदल गया सब कुछ
बॉलीवुड कपल मीरा राजपूत और शाहिद कपूर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में दोनों नेहा धूपिया के चैट शो BFFs with Vogue में पहुंचे थे। दोनों ने यहां अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। मीरा ने शो के दौरान यह भी बताया कि अगर उनकी शादी शाहिद कपूर से नहीं हुई होती तो वह किस बॉलीवुड सिलेब्रिटी को डेट करना चाहतीं। शो मे जब नेहा ने मीरा से कहा कि आप उस सिलेब्रिटी की एक्टिंग कर के दिखाइए, जिसे आप डेट करना चाहती हैं। इससे पहले मीरा एक्टिंग करती शाहिद ने पहले ही बता दिया सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम। उसके बाद उन्होंने कहा, ओह, वो भी दिल्ली से हैं इसलिए...इससे पहले शाहिद ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासा किया था। शो में जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उन्हें किसी ने धोखा दिया है। इससे पहले शाहिद जवाब देते उनकी पत्नी मीरा ने इस सवाल को पलट दिया और पूछा कि कितने लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। इसपर शाहिद ने कहा कि एक के बारे में तो उन्हें पता है कि उन्हें धोखा दिया गया है लेकिन दूसरे के बारे में वह नहीं कह सकते हैं। बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों श्री नारायण सिंह की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी नजर आएंगी। शाहिद कपूर एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 31 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
0 comments: