हैप्पी बर्थडे रानी मुखर्जी, गोविंदा के साथ लव अफेयर को लेकर बटोर चुकी हैं सुर्खियां
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी आप अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रानी ने अपने फिल्मी करियर में अबतक कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी है. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' को लेकर सुर्खियों में हैं. रानी के बारे में यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस ने साल 1996 में बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. बता दें यह फिल्म उनके पिता ने ही बनाई थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में काम किया था. फिल्म में उन्होंने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्म्स दी. रानी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस है जिनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती हैं. रानी अपने को-स्टार गोविंदा के साथ लव अफेयर को लेकर भी चर्चा में रही थी. दोनों के अफेयर से गोविंदा की मैरिड लाइफ में भी दिक्कत आ गई थी. खबरों के मुताबिक, 'रानी और गोविंदा ने 'हद कर दी आपने', 'प्यार दीवाना होता है' और 'चलो इश्क लड़ाएं' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. इन फिल्मों में एक साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे. दोनों के अफेयर के चर्चे मीडिया में भी काफी आने लगी थी. हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को एक्सेप्ट नहीं किया था. गोविंदा की पत्नी सुनीता को जब दोनों के अफेयर की खबर लगी तो वो बहुत नाराज हुईं. बात इतनी बढ़ गई थी कि सुनीता अपने बच्चों को लेकर गोविंदा का घर छोड़कर चली गईं. इसके बाद से गोविंदा और रानी ने दूरी बना ली. कुछ समय बाद रानी का दिल आदित्य चोपड़ा पर आया और दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और दोनों 21 अप्रैल 2014 को पेरिस में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे और फिर रानी ने 9 दिसंबर 2015 को बेटी को जन्म दिया. जिसका नाम 'अदीरा' रखा गया. रानी अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखे हुए हैं. मां बनने के बाद रानी फिल्म 'हिचकी' से कमबैक कर रही हैं. यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज़ होगी. बता दें कि रानी मुखर्जी ने श्रीदेवी के निधन से दु:खी होकर कहा था कि वे इस बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगी.
0 comments: