Friday, March 23, 2018

शिल्पा शेट्टी अब Belly Dance करके गिराएंगी बिजली!

शिल्पा शेट्टी अब Belly Dance करके गिराएंगी बिजली!
शिल्पा शेट्टी अब Belly Dance करके गिराएंगी बिजली! अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी क्वीन बनीं हुई है. फिलहाल वे रियलिटी शो सुपर डांसर में जज की भूमिका में नज़र आ रही हैं और अपने एक ऐलान के कारण चर्चा में बन गईं हैं. शिल्पा ने खुलासा किया है कि सुपर डांसर के फिनाले में वे बेली डांस करने वाली हैं. शिल्पा शेट्टी प्रोफेशनल ट्रेनर से ट्रेनिंग ले रही हैं, और रोजाना पसीना बहा रही हैं. अपने इस डांस परफॉर्मेंस में शिल्पा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. उनका कहना है कि इस शो में बच्चों का हाई लेवल का डांस है वो इस लेवल को मैच करना चाहती है. इसके लिए वे जमकर मेहनत कर रही हैं. बता दें, शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में काजोल और शाहरुख़ खान नजर आये थे. फिल्म में वह काजोल की बहन की भूमिका में नजर आयीं थीं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में की जिनमें, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी ,बाजीगर, धड़कन, गर्व, इंसाफ, इंडियन, कर्ज, रिश्ते, हथियार, चोर मचाये शोर शादी करके फंस गया यार,लाइफ इन अ मेट्रो, दोस्ताना शामिल हैं.5 फुट10 इंच लंबी शिल्‍पा बॉलीवुड की सबसे लंबी अदाकाराओं में से एक हैं.


Previous Post
Next Post

0 comments: