शादी के मंडप पर फेरे लेने के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से किया इनकार, वजह हैरान कर देगी
शादी के मंडप पर फेरे लेने के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से किया इनकार, वजह हैरान कर देगी एक लड़की के लिए शादी करना एक बहुत बड़ी बात है. क्योंकि एक लड़की ने जहां अपना पूरा बचपन गुजारा है उसे शादी करने के बाद अपने मां-बाप का घर छोड़कर किसी पराए घर में जाना होता है. जिसके बाद उस लड़की को नए घर में नए लोगों से मिलना होता है और अपनी पूरा जीवन पराए लोगों को अपना बनकर निभाना होता है. कहा जाता है कि अगर एक लड़की शादी करके दूसरे के घर जाती है, तो उसे अपने ससुराल वालों को लेकर कई सारे सपने होते है. वहीं हर लड़की को सबसे ज्यादा अपने लाइफ पार्टनर यानि कि अपने पति से बहुत उम्मीदें रहती हैं. हर लड़की चाहती हैं कि उसे एक अच्छा जीवन साथी मिले, जिसके साथ वो अपना पूरा जीवन खुशी-खुशी बिता सकें. इसलिए हर लड़की को अधिकार है कि वो अपने मन चाहे वर के साथ शादी करें, लेकिन अगर कोई लड़की किसी लड़के से शादी करने को मना कर देती है. हमारे समाज में बहुत से लोग ऐसे भी है जो इस बात को लेकर बड़ा सा बड़ा बवाल खड़ा कर देते है. वहीं आज हम आपको एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने शादी के दौरान लड़के से शादी करने को इनकार कर दिया. दुल्हन ने किया शादी करने से इनकार झारखंड के एक गांव में शादी समारोह के दौरान एक दुल्हन ने फेरे लेने के बाद अचानक से दूल्हे से शादी करने का मना कर दिया. जब दूल्हा दुल्हन की मांग भरने जा रहा था, तभी दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन ने देखना कुछ ऐसा मांग भरे जाने की रस्म के वक्त दुल्हन की नजर लड़के के हाथ पर गई. जहां दुल्हन ने देखा कि लड़के के दांये हाथ की एक उंगली कटी हुई है. जिसे देखने के बाद दुल्हन एकदम सन्न रह गई. जिसके बाद उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया. आखिरकार इस तरूके से हुई शादी काफी देर तक दोनों पक्षों में बातचीत हुई, थोड़ी कहा सुनी भी हुई. जिसके बाद लड़के वाले बारात वापस लें जाने लगें, लेकिन तभी लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाया कि ऐसा करने से दोनों पक्षों की बदनामी होगी. जिसके बाद दुल्हन को काफी समझाने के बाद राजी करके शादी की गई.
0 comments: