Friday, March 23, 2018

गर्दन दर्द से हो परेशान, तो अपनाएं ये असरदार उपाय

गर्दन दर्द से हो परेशान, तो अपनाएं ये असरदार उपाय
दिन भर दफ्तर में काम और घंटों झुककर बैठने के कारण हमारी गर्दन में दर्द होने लग जाता है। न गर्दन का दर्द एक ऐसा दर्द है जिससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऐसे में आप अक्सर दवाईयों का सेवन करते हैं जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। गर्दन में होने वाले दर्द को आमतौर पर लोग नजरअंदाज करते हैं, लेकिन कई बार यह दर्द बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि काम करने में और उठने-बैठने में भी मुश्किल होती है। लेकिन अगर आप चाहें तो बिना दवाईयों के भी इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आइये जानते है इसके घरेलू उपचार. अदरक : अदरक एक दर्द निवारक दवा के रूप में काम करता है। इसे घिस कर गरम पानी में मिला कर पेस्‍ट बना कर गर्दन पर लगाने से इस परेशानी से राहत मिलेगी। कनपट्टी पर मसाज: दोनों कानों के ठीक नीचे हाथों से टटोलें, दो प्वाइंट मिलेंगे। इन पर हल्की मसाज करें। इससे सिर दर्द और गर्दन में दर्द से आराम मिलेगा। व्यायाम : कई बार विटामिन डी की कमी से भी गर्दन में दर्द उठ जाता है। अगर आपको लंबे समय से दर्द की शिकायत है तो व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक बेहतर उपाय होगा। रम पानी से स्‍नान : गुनगुने पानी का शॉवर लेने से आपकी गर्दन को आराम मिलेगा और जल्दी असर दिखाई देगा। गर्दन की सिकाई: तीव्र दर्द होने पर गरम पानी में नमक डालकर सिकाई करें। दिन में कम से कम तीन से चार बार करें. दर्द को जल्दी आराम देने में काफी लाभदायक है।


Previous Post
Next Post

0 comments: