Friday, March 23, 2018

गलती से डिलीट हुए एसएमएस को वापस पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

गलती से डिलीट हुए एसएमएस को वापस पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
हर व्यक्ति मोबाइल पर आने वाले जरूरी एसएमएस को बेहद संभाल कर रखता है. लेकिन कई बार हमारी थोड़ी सी गलती के चलते वह एसएमएस डिलीट हो जाता है, जिसके चलते हमें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर आपने भी गलती से एसएमएस डिलीट कर दिया है, जिसमें कोई जरूरी जानकारी थी तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि अब आप अपने स्मार्टफोन पर डिलीट किए हुए एसएमएस को भी वापस पा सकते हैं. हालांकि ऐसी गारंटी नहीं है कि आपका मैसेज वापस मिल ही जाएगा लेकिन आप कोशिश करके देख सकते हैं. आपको तो मालूम ही होगा कि जब आप कंप्यूटर पर कोई फाइल डिलीट करते हैं तो वो एक ट्रैश कैन में चला जाता है. ठीक वैसे ही एंड्रौयड स्मार्टफोन पर भी होता है. एंड्रौयड स्मार्टफोन पर जो फाइल या मैसेज आप डिलीट करते हैं वो थोड़े समय के लिए फोन में डिलीट होने के बाद भी रहता है. मैसेज वापस पाने के लिए आप डेटा रिकवरी साफ्टवेयर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे सौफ्टवेयर आपके फोन को स्कैन करके जो भी कंटेंट डिलीट हो गया है उसको ढूंढ निकालते हैं. एंड्रौयड डेटा रिकवरी, डा. फोन, फोन पा, एंड्रौयड डेटा रिकवरी जैसे ऐप आपके काम आ सकते हैं. सभी फोन कंपनियों के लिए आपके मैसेज स्टोर करना कानूनन जरूरी है इसलिए अगर ऐसा कोई भी मैसेज है जिसकी आपको कानूनन जरूरत है, तो उसे आप फोन कंपनी से भी मांग सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको उन्हें कुछ कागजात देने पड़ सकते हैं जो ये दिखाए कि आपको अदालत में उसे पेश करना है. पुलिस या दूसरी कानूनी एजेंसी अगर मांगें तो ऐसी जानकारी देना इन कंपनियों के लिए जरूरी होता है. वैसे आपके स्मार्टफोन के लिए एसएमएस बैकअप का भी एक ऐप आता है जिसे आप बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको आप अपने स्मार्टफोन पर प्ले स्टोर से बेहद ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं वो भी फ्री में.


Previous Post
Next Post

0 comments: