चिलचिलाती गर्मी में पीएं पुदीने का पानी, होते है ये अचूक फायदे
गर्मी का मौसम आते ही आपको अपने शरीर का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है, अन्यथा आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धिक गर्मी या उमस के मौसम में जी मिचलाए तो एक चम्मच सूखे पुदीने की पत्तियों का चूर्ण और आधी छोटी इलायची के चूर्ण को एक गिलास पानी में उबालकर पीने से लाभ होता है। । वैसे तो इस मौसम में लोग नींबू पानी ज्यादा पिते है। लेकिन आपको बता दे इस मौसम में पुदीने का पानी भी काफी गुणकारी होता है। तो चलिए जानते है इसके फायदे-गर्मी के मौसम में पानी में इलायची और थोड़ी-सी पुदीने की पत्तियां मिलाकर पीएं।पुदीने की चाय या फिर ठंड़े पानी में पुदीना डालकर पीने से लू और गर्म हवाओं से बचा जा सकता है। इससे पानी का स्वाद भी बदल जाता है और यह पचने में भी आसान होता है। पुदीने से पेट से जुडी परेशानियों को भी राहत मिलती है। गर्मियों के मौसम में अपच की समस्या आम होती है। पुदीने के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोंन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पुदीने के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं और शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। यह तमाम रोगों से शरीर की सुरक्षा के लिए आवश्यक होता है। बुखार होने पर पुदीना पीना चाहिए, इससे बुखार में फायदा होता है। बुखार में पुदीने को पानी में उबालकर थोड़ी चीनी मिलाकर उसे गर्म-गर्म चाय की तरह पीना चाहिए। पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण भरपूर मात्रा में होते हैं जो दांत और मसूड़ों की समस्या को दूर करने में काफी उपयोगी हैं।
0 comments: