बाल झड़ने की समस्या को कम करते है ये योगासन
हमारी आजकल की जीवनशैली कभी भी तनाव मुक्त नहीं रहती। हमेशा जीवन चिंताओं से घिरा रहता है। इन दिनों प्रदूषण और मानसिक परेशानियां बालों को बहुत नुकसान पहुंचा रही हैं। बाल झड़ना और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गई है। गंजापन एक आम समस्या बन गई है,चाहे महिला हो या पुरुष, ये समस्या दोनों को हो सकती हैं। रूसी और बालों के झड़ने के लिए प्राकृतिक उपचार की एक विस्तृत श्रृंखला है, और योग को सबसे सुरक्षित और सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपचार माना जाता है जो शीघ्र परिणाम दिखाता है। अगर आप रोज योगासन करेंगे तो आपकी आंतरिक शारीरिक तंत्र सुचारु रूप से काम करेगा और यह बाल झड़ने की समस्या को कम कर सकता है। पवनमुक्तासन: इस आसन को करते वक्त पेट पर दबाव पड़ता है, जिसके चलते रक्त का संचार हृदय की ओर बढ़ जाता है और हृदय को बल मिलता है| इससे पेट के सभी रोग दूर होते है और बाल भी मजबूत होते हैं। उत्तानपादासन: यह सबसे आसान तरीका है जिससे हमारे शरीर को थकान से छुटकारा मिलता है। टूटते बालों के पीछे का सबसे प्रमुख कारण थकान है। इस आसन को करने से मासिक धर्म में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है। अधोमुख शवासन: कुत्ते की तरह नीचे झुकने की पोजीशन में सिर में रक्त संचार बढ़ जाता है। यह साइनस और सर्दी के भी अच्छा इलाज है। दिमागी थकान, तनाव और नींद न आने जैसी समस्याओं को दूर करने में भी अधोमुख शवासन बहुत मदद करता है। कपालभारती: इस प्राणायाम को करने से मस्तिषक की कोशिकाओं को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है जो आपके तंत्रिका तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर संतुलन बनाए रखता है जिसके कारण बालों का झड़ना बंद हो जाता है। अपानासन: बालों के गिरने और सफेद बाल होने पर विशेषज्ञ हमेशा से ही इसी आसन को करने का सुझाव देते हैं।
0 comments: