बादाम खाने के फायदे तो सभी जानते है पर कुछ नुकसान भी होते हैं, जान लीजिए
दिमाग बढ़ाना हो या फिर शरीर को फिट रखना हो, हर घर में मां अपने बच्चों को बादाम खिलाती हैं। कहते है कि सुबह सुबह बादाम को भिगोकर खाने से दिमाग तेज रहता है। इसे खाने के लिए कोई खास माप नहीं होता इसी वजह से हर कोई मुट्ठीभर बादाम खाने की बात कहता है, तो कोई ज्यादा खा लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज़्यादा बादाम खाने से आपके शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है? सुनकर चौंक गए न, दरअसल सर्वगुण संपन्न कहे जाने वाले बादाम आपको कई तरह की समस्याएं दे सकते हैं। तो अगर आप भी इनका हद से ज़्यादा सेवन करते हैं तो अब से इस बात का खास ख्याल रखें। मुट्ठीभर बादाम में करीब 170 ग्राम फाइबर पाया जाता है। जबकि आपके शरीर को हर दिन केवल 25 से 40 ग्राम फाइबर की आवश्यक होती है। इसका यह मतलब है कि आपको रोज़ाना 3 से 4 बादाम ही खाने चाहिए। अगर उससे ज़्यादा बादाम खाते हैं तो आपको लूज़ मोशन्स और कब्ज की शिकायत हो सकती है। पेट की इन बीमारियों की वजह कई बार ज्यादा बादाम का सेवन हो सकता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए खूब सारा पानी पीएं, इससे आपकी बॉडी फाइबर को रिएक्ट करने से रोक पाएगी। बादाम में बहुत ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम भी पाया जाता है। 3 से 4 बादाम में 0.6mg मैग्नीशियम होता है, जबकि रोज़ाना आपके शरीर को इसकी 1.8 से 2.3mg जरुरत होती है। अगर आप इस संख्या से ज़्यादा बादाम खाते हैं तो इससे आपके खून में ज़्यादा मात्रा में मैग्नीशियम उत्पन्न हो जाता है। यह एंटाएसिड, लैक्सेटिव, ब्लड प्रेशर की दवाइयों और कई एंटीबायोटिक्स जैसे एंटीसाइकोटिक ड्रग्स का असर कम कर सकता है। बादाम में भारी मात्रा में कैलोरिज़ और फैट मौजूद होता है। 3 से 4 बादाम में 168 कैलोरिज़ और 14g वसा होता है। विटामिन ई बालों से लेकर त्वचा तक सभी के लिए फायदेमंद होता है। वहीं शरीर के अंदर यह एंटीऑक्सीडेंट्स को सुरक्षित रखने का काम करता है। 3 से 4 बादाम में आपको भरपूर 7.4mg विटामिन ई मिल जाता है। इसके अलावा आप दिन भर में अंडा, पालक, अनाज आदि सब से भी विटामिन ई को लेते हैं। कुल मिलाकर इस मात्रा से ज़्यादा विटामिन ई आलस, सिर दर्द, डायरिया, खराब आंखों का कारण बन सकता है। तो अगली बार बादाम खाए मगर ज़रूरत से ज्यादा नहीं।
0 comments: